Home » राजस्थान » धुंधाड़ा में 51 फुट ऊंची शिव प्रतिमा का निर्माण:51 लाख की लागत, बनेगा नया धार्मिक पर्यटन केंद्र

धुंधाड़ा में 51 फुट ऊंची शिव प्रतिमा का निर्माण:51 लाख की लागत, बनेगा नया धार्मिक पर्यटन केंद्र

जोधपुर जिले के धुंधाड़ा कस्बे में 51 फुट ऊंची विशाल शिव प्रतिमा का निर्माण किया जा रहा है। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल के पीछे मोक्षधाम जाने वाले रास्ते पर श्रद्धालु गिरधारी राम घांची अपनी अटूट श्रद्धा के चलते यह प्रतिमा बनवा रहे हैं। करीब 51 लाख रुपए की अनुमानित लागत से बन रही यह प्रतिमा क्षेत्र में श्रद्धा और पर्यटन का नया केंद्र बनेगी।

80 किलोमीटर की परिधि में सबसे ऊंची होगी

यह प्रतिमा धुंधाड़ा कस्बे की करीब 80 किलोमीटर की परिधि में सबसे ऊंची होगी। इसके पूरा होने पर बालोतरा, पाली, जालोर, जोधपुर और चैराई क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक इसे देखने पहुंचेंगे। इससे कस्बे में व्यापारिक गतिविधियों में भी सकारात्मक वृद्धि की संभावना है।

धुंधाड़ा कस्बे में 51 फुट ऊंची विशाल शिव प्रतिमा का निर्माण किया जा रहा है।
धुंधाड़ा कस्बे में 51 फुट ऊंची विशाल शिव प्रतिमा का निर्माण किया जा रहा है।

8 महीने पहले शुरू हुआ था निर्माण

प्रतिमा का निर्माण कार्य 8 महीने पहले शुरू हुआ था और अगले चार से पांच माह में पूरा होने की संभावना है। मूर्ति का निर्माण कर रहे ठेकेदार ने बताया कि उन्होंने जालोर जिले के विशनगढ़ सहित कई स्थानों पर ऐसी बड़ी प्रतिमाएं बनाई हैं। धुंधाड़ा में बन रही इस 51 फुट ऊंची प्रतिमा में शिवजी के गले में सर्प होगा, वे त्रिशूल और डमरू धारण किए जटाधारी रूप में होंगे, जिनकी भुजाएं कई फुट लंबी होंगी।

देवी-देवताओं की 12 प्रतिमाएं भी स्थापित होगी

प्रतिमा के परिक्रमा स्थल पर प्राकृतिक पहाड़ी गुफा का रूप दिया जा रहा है। इस गुफा में विभिन्न देवी-देवताओं की 12 प्रतिमाएं भी स्थापित की जाएंगी। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद, विधिवत पूजा-अर्चना और धार्मिक आयोजनों के बाद इसे श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

पाली में हाईवे बंद, सैकड़ों लोग रातभर फंसे रहे:महापड़ाव स्थल पर भजन गाकर बिताई रात; ASP ने डंडा लेकर वाहनों को किया गाइड

पाली के बालराई गांव के पास महापड़ाव शुरू होने के बाद पुलिस को गुजरात की ओर जाने वाला हाईवे बंद