Home » राजस्थान » जोधपुर में चलती स्कॉर्पियो में लगी आग, VIDEO:एसी से धुआं निकलता देख दोनों युवक बाहर निकले, दमकल ने पाया काबू

जोधपुर में चलती स्कॉर्पियो में लगी आग, VIDEO:एसी से धुआं निकलता देख दोनों युवक बाहर निकले, दमकल ने पाया काबू

जोधपुर में एक चलती स्कॉर्पियो में आग लगने का मामला सामने आया है। गाड़ी की एसी में धुआं निकलने लगा तो गाड़ी रोककर उसमें सवार दो लोग नीचे उतर गए।

जिसके कुछ समय बाद ही गाड़ी में आग लग गई और गाड़ी आग के गोले में तब्दील होती हुई नजर आई। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

जोधपुर में चलती स्कॉर्पियो में आग लगने से हड़कंप मच गया, देखते ही देखते आग का गोला बन गई।
जोधपुर में चलती स्कॉर्पियो में आग लगने से हड़कंप मच गया, देखते ही देखते आग का गोला बन गई।

आग लगने पर तुरंत सूचना दमकल विभाग को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है।

घटना भगत की कोठी पीली टंकी के पास रविवार शाम साढ़े 3 बजे के आसपास की है।

स्कॉर्पियो में आग लगने के बाद धुआं ही धुआं फैल गया, दमकल की मदद से काबू पाया गया।
स्कॉर्पियो में आग लगने के बाद धुआं ही धुआं फैल गया, दमकल की मदद से काबू पाया गया।

स्कॉर्पियो में आग लगने का वीडियो भी सामने आया

बासनी फायर ऑफिसर प्रशांत सिंह ने बताया कि मौके पर दो दमकल की गाड़ियां भेजी गई, जिससे आग पर काबू पाया गया। इस दौरान घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। हो गई।

आगे उन्होंने बताया कि गाड़ी के जलने का वीडियो भी सामने आया है । गनीमत यह रही कि इससे किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS