Home » राजस्थान » आमेट में बेमौसम बारिश से तापमान गिरा, ठंड बढ़ी:सुबह से चली ठंडी हवाएं, न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट

आमेट में बेमौसम बारिश से तापमान गिरा, ठंड बढ़ी:सुबह से चली ठंडी हवाएं, न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट

आमेट उपखंड मुख्यालय पर रविवार से मौसम में बदलाव देखा गया। बेमौसम बारिश के कारण क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है और हल्का कोहरा भी छाने लगा है।

लगातार हो रही बारिश से जलाशयों में पानी की आवक फिर से शुरू हो गई है। न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठंड और बढ़ गई है। कस्बे में सुबह से ठंडी हवाएं चल रही है। लोग सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़ों का उपयोग कर रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस था, जो आज सुबह घटकर 16 डिग्री सेल्सियस हो गया। न्यूनतम तापमान में भी 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। विभाग ने बताया कि अब मौसम साफ होने की उम्मीद है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय