Home » राजस्थान » स्क्रैप व्यापारी से 16.50 लाख की ठगी:गुजरात की कंपनी से सस्ते दाम में माल दिलवाने का झांसा, रकम हड़पकर गायब हुआ आरोपी

स्क्रैप व्यापारी से 16.50 लाख की ठगी:गुजरात की कंपनी से सस्ते दाम में माल दिलवाने का झांसा, रकम हड़पकर गायब हुआ आरोपी

जोधपुर में स्क्रैप के कारोबार में तेज मुनाफे का लालच दिखाकर जोधपुर के व्यापारी से 16.50 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित अर्जुन सिंह सांखला (55) निवासी सुथारो का बास, मगरा पूंजला ने आरोपी मनहर भाई गोसाई, प्रोप्राइटर जे.डी.एम. इम्पोर्ट एक्सपोर्ट प्रा.लि. निवासी जामनगर (गुजरात) के खिलाफ आर्थिक अपराध न्यायालय जोधपुर महानगर में परिवाद दायर किया है।

प्रार्थी ने बताया कि वह अपनी फर्म अर्जुन सिंह एंड सन्स में स्क्रैप का कारोबार करता है। मई माह में कोलकाता व्यापारिक यात्रा के दौरान उसका परिचय राजेश जोशी के माध्यम से मनहर भाई गोसाई से हुआ। मनहर ने खुद को स्क्रैप व्यापारी बताते हुए कहा कि वह सस्ते दामों में एल्यूमिनियम का माल दिला सकता है।

27 जून को ट्रांसफर किए 15 लाख

आरोपी के कहने पर अर्जुन सिंह गुजरात के गांधीधाम पहुंचे। वहां मनहर ने एल्यूमिनियम कैन (यूबीसी) के बंडल दिखाए। माल पसंद न आने पर भी उसने मनहर पर भरोसा किया और बैंक ऑफ बड़ौदा, भदवासिया शाखा, जोधपुर से अपनी फर्म के खाते से 27 जून को आरटीजीएस के जरिए 15 लाख रुपये उसकी कंपनी जे.डी.एम. इम्पोर्ट एक्सपोर्ट प्रा.लि. को ट्रांसफर कर दिए।आरोपी ने कहा कि माल दो-तीन दिन में भेज दिया जाएगा, लेकिन न तो माल आया और न ही पैसे लौटे। लगातार तकाजा करने पर आरोपी ने झूठा टैक्स इनवॉइस भेजकर बहाने बनाए कि पैसे इंडिया मेल्ट एंड एलॉय कंपनी से मिल जाएंगे।

व्यापारी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। AI फोटो
व्यापारी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। AI फोटो

दोबारा मांगे डेढ़ लाख, फिर गायब

थोड़े समय बाद मनहर भाई ने कहा कि उसका पेमेंट फंसा हुआ है और उसने अर्जुन सिंह को फिर भरोसे में लेकर 1.50 लाख रुपये और ट्रांसफर करवाए। आरोपी ने कहा कि 4–5 दिन में न केवल यह राशि बल्कि 12.49 लाख रुपए का इनवॉइस अमाउंट भी मिल जाएगा। लेकिन उसके बाद भी कोई भुगतान नहीं हुआ। कुल 16.50 लाख रुपए हड़पने के बाद आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया।

इसके बाद अर्जुन सिंह ने पहले थाना माता का थान, पुलिस उपायुक्त (पूर्व) और पुलिस आयुक्त, जोधपुर को शिकायत भेजी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। बाद में उन्होंने कोर्ट में धारा परिवाद दायर किया। इसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

जेडीए का बुलडोजर एक्शन 69 बीघा में बस रहीं 6 अवैध कॉलोनियां जमींदोज,दोबारा कब्जे की कोशिश भी नाकाम

मुख्यमंत्री के जीरो टॉलरेंस विजन पर बड़ी कार्रवाई,बस्सी के दुंधली, मालीहाला और निमोरा में चला बुलडोजर,सोडाला में अवैध निर्माण भी