Home » राजस्थान » सरकारी विद्यालय के भवन निर्माण हेतु सिंदुरी गणेश मंदिर के पुजारी स्वर्गीय पंडित मुक्ति लाल शर्मा के पुत्र पंडित मनीष शर्मा ने दिया ₹51000 का योगदान ।

सरकारी विद्यालय के भवन निर्माण हेतु सिंदुरी गणेश मंदिर के पुजारी स्वर्गीय पंडित मुक्ति लाल शर्मा के पुत्र पंडित मनीष शर्मा ने दिया ₹51000 का योगदान ।

जयपुर राजधानी के चौमु उपखंड के ग्राम अनंतपुरा ( जैतपुरा ) के महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के जर्जर भवन को नए भवन में तब्दील करने का कार्य गांव के भामाशाहों के द्वारा किया जा रहा है । जिसमें गांव के सिंदूरी गणेश मंदिर के पुजारी स्वर्गीय पंडित मुक्तिलाल शर्मा के पुत्र पंडित मनीष शर्मा ने अपने बड़े भाई अशोक शर्मा और माताजी मन्नी देवी के साथ विद्यालय में पहुंच कर 51000 रूपये की राशि गांव के भामाशाह गजानंद पंचौली एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार यादव के हाथों में सौंपी। गांव की शिक्षा व्यवस्था और बच्चों के भविष्य को लेकर पंडित मनीष शर्मा ने विद्यालय के भवन निर्माण में अपने परिवार के सदस्यों को साथ लेकर योगदान देने पहुंचे । जिस पर गांव के ग्रामीणों ने माला और साफा पहनाकर पंडित मनीष शर्मा और उनके बड़े भाई अशोक शर्मा का सम्मान किया एवं पंडित मनीष शर्मा के साथ आई उनकी माताजी मन्नी देवी का माला पहनाकर और शौल ओढ़ाकर स्वागत किया । पंडित मनीष शर्मा के इस योगदान को लेकर जहां गांव के ग्रामीणों में चर्चा का विषय बना वही भामाशाहों के रूप में अन्य लोगों को प्रेरणा देने का कार्य किया ।
आपको बता दे कि विगत कुछ वर्षों पूर्व पंडित मनीष शर्मा के पिताजी पंडित मुक्तिलाल शर्मा का देहांत हो गया था । पिताजी के देहांत के बाद परिवार की जिम्मेदारियां और गृहस्थ आश्रम के अनुशासन का पालन करते हुए हाल ही में पंडित मनीष शर्मा की शादी उत्तर प्रदेश की बेटी ज्योति मिश्रा से संपन्न हुई । शादी के संपन्न होने के बाद पंडित मनीष शर्मा के जेहन में गांव के बच्चों के प्रति जो भावना थी वह सामने आई और उन्होंने गांव के बच्चों के भविष्य निर्माण हेतु विद्यालय के भवन निर्माण में 51000 की राशि अपने परिजनों को साथ लेकर विद्यालय में जाकर जिम्मेदार विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार यादव एवं गांव के भामाशाह गजानंद पंचौली के हाथों में प्रदान की ।
इस अवसर पर गांव के ग्रामीणों में गांव के भामाशाह गजानंद पंचौली , विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार यादव , विद्यालय के प्राचार्य अमर सिंह यादव , पूर्व उपसरपंच कमलेश पंचौली , टैंट व्यवसायी महावीर अग्रवाल , सहकारी समिति अध्यक्ष भैरूराम बलेसरा , गजानंद जांगिड़ , बाबूलाल घौसल्या, बाबूलाल शर्मा , रामकरण बलेसरा , एडवोकेट मनोज कुमार मीणा , बनवारी लाल वर्मा , अर्जुन लाल कोठोत्या , गोपाल बंदावला , मक्खन घौसल्या , कैलाश मीणा , रामलाल तोलीका , शंकर बलेसरा, पूर्व वार्ड पंच सुभाष बंदावला , मुरारी लाल खांडल ,भैरू राम नींदडीया , सीताराम बलेसरा , सिंदूरी गणेश मंदिर के पुजारी अशोक शर्मा , मनीष शर्मा , महेंद्र मीणा , राजू घौसल्या , ई-मित्र संचालक संजय पंचौली ,आदि गांव के ग्रामीण उपस्थित थे ।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने किया जिले की नाबार्ड समर्थित परियोजनाओं का निरीक्षण

कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने कहा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही नई गति न्यूज इन राजस्थान नागौर/जयपुर सुनील शर्मा जिला कलेक्टर