Home » राजस्थान » जिला कलेक्टर श्री उत्सव कौशल ने पहाड़ी में आयोजित रात्रि चौपाल में सुनी आमजन की समस्याएं संबंधित अधिकारियों को दिए प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

जिला कलेक्टर श्री उत्सव कौशल ने पहाड़ी में आयोजित रात्रि चौपाल में सुनी आमजन की समस्याएं संबंधित अधिकारियों को दिए प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

जिला कलेक्टर उत्सव कौशल ने मंगलवार को पंचायत समिति कार्यालय, पहाड़ी में आयोजित रात्रि चौपाल में आमजन की परिवेदनाएं सुनीं और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए।

रात्रि चौपाल के दौरान, पहाड़ी क्षेत्र के विभिन्न नागरिकों ने जिला कलेक्टर के समक्ष अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। चौपाल में प्राप्त मुख्य प्रकरणों में पेयजल (जलदाय विभाग) , विद्युत आपूर्ति , नगरपालिका तथा राजस्व व अतिक्रमण से संबंधित मामले शामिल थे। जिला कलेक्टर ने एक-एक कर सभी परिवादियों की बात को गंभीरता से सुना और मौके पर ही शिकायतों को रजिस्टर में सूचीबद्ध किया गया। उन्होंने मौके पर उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को इन प्रकरणों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्री कौशल ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं का उनके ही क्षेत्र में त्वरित समाधान करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि रात्रि चौपाल में दर्ज शिकायतों पर की गई कार्यवाही की अनुपालना रिपोर्ट भी प्रस्तुत की जाए।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

जेडीए का बुलडोजर एक्शन 69 बीघा में बस रहीं 6 अवैध कॉलोनियां जमींदोज,दोबारा कब्जे की कोशिश भी नाकाम

मुख्यमंत्री के जीरो टॉलरेंस विजन पर बड़ी कार्रवाई,बस्सी के दुंधली, मालीहाला और निमोरा में चला बुलडोजर,सोडाला में अवैध निर्माण भी