Home » राजस्थान » जयपुर में दो दिनों में 4 लाख से ज्यादा परिगणना परिपत्रों का ​किया गया वितरण

जयपुर में दो दिनों में 4 लाख से ज्यादा परिगणना परिपत्रों का ​किया गया वितरण

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अनुपालना में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर-2026) के तहत 4 दिसम्बर तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं से परिगणना प्रपत्र भरवाने का कार्य किया जा रहा है।

जयपुर में दो दिनों में 4 लाख 18 हजार 902 परिगणना परिपत्रों का वितरण किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी जिले में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की निरंतर मॉनिटरिंग कर रहे हैं। डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने बुधवार को किशनपोल विधानसभा क्षेत्र में परिपत्र गणना वितरण कार्य का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों एवं कार्मिकों से फीडबैक लिया। साथ ही उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे परिगणना प्रपत्र भरने में बीएलओ का सहयोग कर सक्रिय भागीदारी निभाएं एवं संबंधित जानकारी यथासंभव उपलब्ध कराएं ताकि उनकी मैपिंग पूर्ववर्ती मतदाता सूची से की जा सके।

जयपुर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मेघराज मीणा ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशों की अनुपालना में बूथ लेवल अधिकारी घर-घर जाकर परिगणना परिपत्रों का वितरण कर रहे हैं। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी लगातार फील्ड में निरीक्षण कर रहे हैं। शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र में 28 हजार 19, चौमूं विधानसभा क्षेत्र में 32 हजार 537, फुलेरा विधानसभा क्षेत्र में 21 हजार 613, दूदू विधानसभा क्षेत्र में 23 हजार 452, झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में 44 हजार 674, आमेर विधानसभा क्षेत्र में 57 हजार 769, जमवारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 23 हजार 135, हवामहल विधानसभा क्षेत्र में 14 हजार 20, विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में 24 हजार 467, सिविल लाइन विधानसभा क्षेत्र में 14 हजार 275 परिगणना परिपत्र वितरित किए गए।

वहीं, किशनपोल विधानसभा क्षेत्र में 10 हजार 840, आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र में 14 हजार 573, मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र में 14 हजार 280, सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में 25 हजार 146, बगरू विधानसभा क्षेत्र में 25 हजार 208, बस्सी विधानसभा क्षेत्र में 27 हजार 984, चाकसू विधानसभा क्षेत्र में 18 हजार 710 परीगणना प्रपत्रों का वितरण किया गया।

जयपुर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मेघराज मीणा ने बताया कि परिगणना अवधि के दौरान जिन मतदाताओं की मैपिंग पूर्व विशेष पुनरीक्षण से हो जाएगी, उन्हें किसी अतिरिक्त दस्तावेज की आवश्यकता नहीं होगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी मतदाताओं से आग्रह किया है कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान अपना पूर्ण सहयोग प्रदान कर निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू एवं सफल बनाने में सहभागी बनें।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने किया जिले की नाबार्ड समर्थित परियोजनाओं का निरीक्षण

कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने कहा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही नई गति न्यूज इन राजस्थान नागौर/जयपुर सुनील शर्मा जिला कलेक्टर