Home » राजस्थान » सीकर से 8 दिन पहले लापता युवती डीडवाना में मिली:घरवालों ने परमिशन नहीं दी तो दोस्तों के साथ घूमने चली गई, मोबाइल भी स्विच ऑफ कर लिया

सीकर से 8 दिन पहले लापता युवती डीडवाना में मिली:घरवालों ने परमिशन नहीं दी तो दोस्तों के साथ घूमने चली गई, मोबाइल भी स्विच ऑफ कर लिया

सीकर में 28 अक्टूबर से लापता 19 साल की युवती को पुलिस ने डीडवाना से 8 दिन बाद दस्तयाब कर लिया है। युवती ने पुलिस को बताया- घरवालों ने उसे घूमने जाने के लिए परमिशन नहीं दी तो वह बिना बताए घर से चली गई थी।

पुलिस ने परिजनों को मंगलवार को युवती को सौंप दिया है। युवती के पास एक मोबाइल फोन है। उसने घूमने जाते समय वह भी स्विच ऑफ कर लिया था।

28 अक्टूबर से थी लापता पुलिस ने बताया कि युवती के परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज करवाई थी कि 28 अक्टूबर को उनकी बेटी बिना बताए घर से कहीं चली गई। उसे उन्होंने काफी तलाश किया, लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया। युवती के पास एक मोबाइल फोन था। उसने वह भी स्विच ऑफ कर लिया था।

सीसीटीवी फुटेज से पता चला रूट पुलिस ने युवती की तलाश में सीसीटीवी फुटेज देखने शुरू किए तो उसका जोधपुर जाने का रूट मिला। जब पुलिस जोधपुर पहुंची, तब तक युवती वहां से निकल चुकी थी। ऐसे में पुलिस ने मेहरानगढ़ सहित कई जगहों के फुटेज चेक किए। इसके बाद फुटेज के आधार पर ही पुलिस डीडवाना पहुंची।

पुलिस को युवती डीडवाना के एक होटल में मिली। जहां वह अपने दोस्तों के साथ थी। युवती ने पुलिस को बताया- उसने घरवालों से घूमने जाने के लिए परमिशन मांगी थी। लेकिन घरवालों ने उसे मना कर दिया। ऐसे में बिना बताए वह घर से घूमने निकल गई थी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

जेडीए का बुलडोजर एक्शन 69 बीघा में बस रहीं 6 अवैध कॉलोनियां जमींदोज,दोबारा कब्जे की कोशिश भी नाकाम

मुख्यमंत्री के जीरो टॉलरेंस विजन पर बड़ी कार्रवाई,बस्सी के दुंधली, मालीहाला और निमोरा में चला बुलडोजर,सोडाला में अवैध निर्माण भी