जयपुर में एक वकील के परिवार के सदस्य को हिरासत में लिए जाने के विरोध में गुस्साए वकील सड़कों पर उतर आए। पुलिस स्थिति को काबू करने की कोशिश दोनों के बीच धक्कामुक्की हो गई।
वकीलों का आरोप- आदर्श नगर थाना पुलिस ने एक वकील के परिजन को हिरासत में प्रताड़ित किया। वकीलों ने कलेक्ट्रेट के बाहर मुख्य सड़क को जाम कर दिया।
वकीलों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे लगाए और सड़क पर टायर जलाकर अपना विरोध जताया। कलेक्ट्रेट सर्किल पर वकीलों के धरने के कारण शहर में यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई।
अब देखिए, प्रदर्शन से जुड़ी PHOTOS…

पुलिस और वकीलों के बीच धक्कामुक्की हुई।

पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे लगाए और सड़क पर टायर जलाकर विरोध किया।

वकील के परिवार के सदस्य को हिरासत में लिए जाने के विरोध में गुस्साए वकील सड़कों पर उतर आए।

कलेक्ट्रेट सर्किल पर वकीलों के धरने के कारण लंबा जाम लग गया।
Author: Kashish Bohra
Post Views: 76






