Home » राजस्थान » जयपुर सेंट्रल जेल में फिर मिला मोबाइल:बैरक के बाहर जंगले में रखा था छिपा, गश्ती दल को सर्च के दौरान मिला

जयपुर सेंट्रल जेल में फिर मिला मोबाइल:बैरक के बाहर जंगले में रखा था छिपा, गश्ती दल को सर्च के दौरान मिला

जयपुर सेंट्रल जेल में मोबाइल मिलने का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा। जेल में गश्ती दल को सर्च के दौरान बैरक के बाहर जंगले में छिपाकर रखा गया मोबाइल मिला। जेल प्रशासन ने जब्त मोबाइल को लालकोठी थाना पुलिस को सौंप FIR दर्ज करवाई है।

SHO (लालकोठी) प्रकाश राम विश्नोई ने बताया- जयपुर सेंट्रल जेल के प्रहरी महेश कुमार (47) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पिछले काफी समय से जेल में सर्च अभियान चल रहा है। गुरुवार देर शाम वार्ड नंबर-7 में वार्ड ड्यूटी प्रहरी महेश कुमार की ओर से गश्त की जा रही थी। गश्त के दौरान वार्ड नंबर-7 के बैरक नंबर-5 के बाहर जंगले में छिपा रखा मोबाइल मिला। लावारिस हालत में मिले मोबाइल में सिमकार्ड लगा मिला है। जेल प्रशासन की ओर से मोबाइल को जब्त किया गया। लालकोठी थाने में अननोन बंदी के खिलाफ प्रिजनर्स एक्ट के तहत FIR दर्ज करवाई गई है। लालकोठी थाना पुलिस जब्त मोबाइल व सिमकार्ड के आधार पर यूज करने वाले बंदी की तलाश कर रही है।

54 मोबाइल किए गए बरामद लालकोठी थाने में सितम्बर महीने में जेल प्रशासन की ओर से 19 मामले दर्ज करवाए गए है। जिसमें 31 मोबाइल बरामद हुए है। अक्टूबर में 15 मामले दर्ज कर 17 मोबाइल दर्ज किए गए। नवम्बर महीने में अभी तक तीन मामले दर्ज कर 6 मोबाइल फोन मिले है। जेल के अंदर भारी संख्या में मोबाइल फोन मिलना बेहद गंभीर और चिंताजनक है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

घर में शराब की बोतल फेंककर की फायरिंग: VIDEO:हिस्ट्रीशीटर अपने साथी के साथ पिस्टल लेकर आया था, बाइक पर भागा

उदयपुर में इन दिनों फायरिंग की वारदात लगातार बढ़ती जा रही हैं। गुरुवार रात अंबामाता थाना क्षेत्र के गांधी नगर