पुलिस मुख्यालय राजस्थान, जयपुर द्वारा मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत संजीव नैन (IPS) पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व ने जिला जयपुर पूर्व में नशीले मादक पदार्थ की रोकथाम हेतु मादक पदार्थ विक्रेताओ व तस्करो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु सभी थानाधिकारियो को विशेष निर्देश दिये गये थे। उक्त अभियान को सफल बनाने में आशाराम (RPS) अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व के निर्देशन, विनय कुमार डी.एच. (IPS) सहायक पुलिस आयुक्त बस्सी जयपुर (पूर्व) के नेतृत्व मे थानाधिकारी मुनीन्द्र सिंह पु.नि. थाना कानोता मय थाना जाप्ता के एक विशेष टीम का गठन किया गया।
दिनांक 05.11.2025 को पुलिस थाना कानोता जयपुर पूर्व टीम को दौराने गश्त निगरानी बदमाशान जयन्ती नगर कॉलोनी ईलाका थाना कानोता जयपुर मे एक महिला राजू देवी उर्फ रज्जो सांसी अवैध मादक पदार्थ स्मेक बेचती हुई मिलने पर, पुलिस थाना कानोता जयपुर पूर्व टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए अभियुक्ता राजू देवी उर्फ रज्जो सांसी के कब्जे से कुल 05.50 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मेक तथा 2,59,930 /- रूपये बरामद होने पर अभियुक्ता राजू देवी उर्फ रज्जो को अपराध धारा 8/21 एन.डी.पी.एस. एक्ट में गिरफ्तार कर अभियोग पंजीबद्ध किया गया। अभियुक्ता राजू देवी उर्फ रज्जो ने अवैध मादक पदार्थ स्मेक अपनी बहिन कोमल सांसी से क्रय करना बताया है। वांछित अभियुक्ता कोमल की तलाश व मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त में संलिप्त अन्य आरोपियो के बारे में पूछताछ व अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्ता :-
1.राजू देवी उर्फ रज्जो सांसी पत्नी स्व. अशोक कुमार जाति सांसी उम्र 43 साल निवासी ग्राम बगराना आगरा रोड पुलिस थाना कानोता जिला जयपुर पूर्व हाल विजय नगर पुलिस थाना कानोता जिला जयपुर पूर्व
पुलिस थाना कानोता जयपुर पूर्व टीम के सदस्य :-
1.मुनीन्द्र सिंह पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना कानोता
2.रामनिवास उप निरीक्षक पुलिस थाना कानोता
3.प्रकाश कानि 10660 पुलिस थाना कानोता
4. सुरेश चन्द कानि 11237 पुलिस थाना कानोता
5. पिस्ता महिला कानि 3683 पुलिस थाना कानोता
विशेष भूमिकाः-
उक्त कार्यवाही में प्रकाश कानि 10660 पुलिस थाना कानोता की विशेष भूमिका रही है।





