Home » राजस्थान » सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) परीक्षा-2025 का विस्तृत कार्यक्रम जारी

सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) परीक्षा-2025 का विस्तृत कार्यक्रम जारी

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा गुरुवार को सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा, 2025 का विस्तृत कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। कार्यक्रमानुसार 30 विषयों की परीक्षा का आयोजन 7 से 20 दिसंबर 2025 तक किया जाएगा।

इन विषयों के सभी अभ्यर्थियों के लिए राजस्थान का सामान्य ज्ञान (प्रश्न-पत्र III) की परीक्षा का आयोजन 7 दिसंबर 2025 को दोपहर 12:00 बजे से 02:00 बजे तक किया जाएगा।

इसके बाद, विभिन्न ऐच्छिक विषयों के प्रश्न-पत्रों की परीक्षा का आयोजन 8 से 20 दिसंबर 2025 तक प्रतिदिन दो पारियों में किया जाएगा। प्रथम पारी (प्रश्न-पत्र I) का समय सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक और द्वितीय पारी (प्रश्न-पत्र II) का समय दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक रहेगा।

विषयवार परीक्षा तिथियाँ इस प्रकार हैं:

8 दिसंबर: हिंदी
09 दिसंबर: पॉलिटिकल साइंस
10 दिसंबर: इतिहास
11 दिसंबर: इंग्लिश, फिजिक्स, जूलॉजी और म्यूजिक (वोकल)
12 दिसंबर: संस्कृत, उर्दू, लॉ और केमिस्ट्री
15 दिसंबर: बॉटनी, इकोनॉमिक्स और होम साइंस
16 दिसंबर: मैथमेटिक्स, ईएएफएम , फिलॉसफी एवं टेक्सटाइल डाइंग एंड पेंटिंग
17 दिसंबर: ज्योग्राफी
18 दिसंबर: एबीएसटी और सोशियोलॉजी
19 दिसंबर: बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन, ड्राइंग एंड पेंटिंग, स्टैटिस्टिक्स
20 दिसंबर: पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, पर्शियन, गारमेंट प्रोडक्शन एंड एक्सपोर्ट मैनेजमेंट, डांस (कथक) और साइकोलॉजी

म्यूजिक (इंस्ट्रूमेंट) विषय का कार्यक्रम बाद में किया जाएगा जारी

म्यूजिक (इंस्ट्रूमेंट) विषय के लिए सामान्य ज्ञान और ऐच्छिक विषयों के प्रश्न-पत्रों का आयोजन वर्तमान में नहीं किया जा रहा है। इस विषय की परीक्षा तिथि की घोषणा यथासमय कर दी जाएगी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सरकारी स्कूलों में एआई से सशक्त होंगे शिक्षक और विद्यार्थी:मुख्य सचिव

राजस्थान की शिक्षा में एआई की भूमिका विषय पर संवाद कार्यक्रम न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)