Home » राजस्थान » राष्ट्रीय खेल हॉकी में बढ़ाये जिले का मान – विकास सांगवान हॉकी के 100 वर्ष पूर्ण होने पर मैत्री मैच का आयोजन

राष्ट्रीय खेल हॉकी में बढ़ाये जिले का मान – विकास सांगवान हॉकी के 100 वर्ष पूर्ण होने पर मैत्री मैच का आयोजन

जिला हॉकी द्वारा हॉकी के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर इंदिरा गांधी स्टेडियम पार्क मैत्री हॉकी मैच का आयोजन जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी व जिला पुलिस अधीक्षक विकास सागवान के मुख्य आतिथ्य में किया गया।
जिला कलेक्टर श्रीनिधि बेटी ने कहा कि राजस्थान सरकार द्वारा पांच गौरव के अंतर्गत हॉकी को सम्मिलित किया गया है इससे सरकार द्वारा हॉकी के विकास के लिए बजट आवंटित किया गया है आने वाले दिनों में हॉकी को धौलपुर में नई पहचान मिलेगी।

इस अवसर पर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने कहा कि हॉकी ने अंतर्राष्ट्रीय पटल पर देश का नाम गौरवान्वित किया है मेजर ध्यानचंद जिन्हें हम सभी हॉकी के जादूगर के नाम से जानते हैं उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत देश को हॉकी में विशेष पहचान दिलाई।
जिला हॉकी द्वारा 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मैत्री मैच का जो आयोजन किया जा रहा है उसमें खिलाड़ी अपने पूरे मनोयोग के साथ अपना बेहतर प्रदर्शन करें।
इस अफसर पार्ट उन्होंने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें नियमित अभ्यास के लिए शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर जिला हॉकी के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह द्वारा ने कहा कि हॉकी खेल धौलपुर के खिलाड़ियों की आत्मा में बसा हुआ है।
इंदिरा गांधी स्टेडियम पर हॉकी के राष्ट्रीय आयोजन होते थे। जिसमें जिला हॉकी का महत्वपूर्ण योगदान रहता था।
उन्होंने सभी हॉकी खिलाड़ियों को 100 वर्ष पूरे होने पर शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर जिला हॉकी के सचिव रनवीर सिंह परमार अतिथियों का पुष्प भर के द्वारा सम्मान किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ खिलाड़ी वीर शैलेंद्र सिंह राणा, जिला खेल अधिकारी अशोक कुमार, जिला बैडमिंटन संघ के सचिव मोहम्मद जाकिर हुसैन, नरेंद्र गोस्वामी, केशव राणा, पूर्व हॉकी खिलाड़ी अजय बघेल, अकील अहमद, योगेश थापा , हीरा बहादुर थापा, राजू खान, विजय दिवाकर, विशाल चौहान मुख्य रूप से उपस्थित
थे। मंच का संचालन रंजीत दिवाकर एडवोकेट द्वारा किया गया । हॉकी सीनियर 1-0 से विजई रही ।
मैन ऑफ़ द मैच मोहम्मद उवैद रज़ा रहे ।

राष्ट्रीय खेल हॉकी में बढ़ाये जिले का मान – विकास सांगवान

हॉकी के 100 वर्ष पूर्ण होने पर मैत्री मैच का आयोजन

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय