Poola Jada
Home » राजस्थान » वन्दे मातरम@150: बीकानेर में आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम

वन्दे मातरम@150: बीकानेर में आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम

राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर वंदे मातरम@150 का जिला स्तरीय समारोह शुक्रवार को बीकानेर के रवींद्र रंगमंच पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री तथा जिला प्रभारी मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत के सामूहिक गान के साथ हुई। सभी ने देशभक्ति की भावना के साथ राष्ट्रगीत का गायन किया। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में नई दिल्ली में तथा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जयपुर में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम का संचालन गोपाल जोशी ने किया।

चिकित्सा मंत्री ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन

चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा रवींद्र रंगमंच पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में 29 चित्रों के माध्यम से वंदे मातरम के इतिहास तथा वंदे मातरम गीत के संबंध में विशिष्ट जनों के वक्तव्य को प्रदर्शित किया गया। इस दौरान चिकित्सा मंत्री ने कहा कि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा डेढ़ सौ वर्ष पूर्व लिखे इस गीत ने देश की आजादी चेतना जागृत की। आज भी यह गीत राष्ट्रीय चेतना और अखंडता का प्रतीक है।
गजेंद्र सिंह ने शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा करते हुए अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले भारत मां के सच्चे सपूतों के प्रति प्रत्येक देशवासी को कृतज्ञ होना चाहिए। हमारे बहादुर सैनिकों के कारण ही हमारे देश की सीमाएं सुरक्षित हैं।

कार्यक्रम में बीकानेर (पूर्व) विधानसभा क्षेत्र विधायक सिद्धि कुमारी, संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा, जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि सहित अनेक जनप्रतिनिधि, विद्यार्थी तथा आमजन मौजूद रहे। कार्यक्रम में चूरू, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ के जनप्रतिनिधियों ने भी शिरकत की।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय