Home » राजस्थान » जयपुर को मिला नया इंटरनेशनल कनेक्शन:पहली बार भूटान एयरलाइंस का विमान पिंकसिटी में उतरा, गुरुवार से सीधी फ्लाइट की हुई शुरुआत

जयपुर को मिला नया इंटरनेशनल कनेक्शन:पहली बार भूटान एयरलाइंस का विमान पिंकसिटी में उतरा, गुरुवार से सीधी फ्लाइट की हुई शुरुआत

राजधानी जयपुर को एक और अंतरराष्ट्रीय एयर कनेक्टिविटी मिल गई है। गुरुवार को भूटान एयरलाइंस ने जयपुर से भूटान के पारो तक सीधी उड़ान सेवा की शुरुआत की। भूटान एयरलाइंस की फ्लाइट B3 – 722 गुरुवार सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर पारो से जयपुर एयरपोर्ट पर लैंड हुई।

आज पहली बार है, जब भूटान से सीधे जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट उतरी है। भूटान एयरलाइंस के अधिकारियों और जयपुर एयरपोर्ट प्रबंधन की मौजूदगी में एयरक्राफ्ट का पारंपरिक स्वागत किया गया।

जयपुर पहुंचने के बाद अब यही एयरक्राफ्ट फ्लाइट B3 – 723 के रूप में भूटान के पारो एयरपोर्ट के दोपहर 1 बजकर 20 मिनट पर जयपुर से पारो लिए रवाना हुई।

पर्यटन, व्यापार नई दिशा देगी यह उड़ान

एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि जयपुर और भूटान के बीच यह सीधी उड़ान पर्यटन, व्यापार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को नई दिशा देगी।

अब पैसेंजर्स को दिल्ली या कोलकाता के रास्ते ट्रांजिट लेने की जरूरत नहीं होगी। भूटान और राजस्थान दोनों ही हेरिटेज पर्यटन के लिए मशहूर हैं, ऐसे में इस रूट से दोनों देशों के बीच टूरिज्म सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा।

जयपुर-पारो के बीच सप्ताह में दो उड़ानें संचालित होगी

सूत्रों के अनुसार, भूटान एयरलाइंस शुरुआत में जयपुर-पारो के बीच सप्ताह में दो उड़ानें संचालित करेगी। भविष्य में पैसेंजर्स की संख्या और मांग बढ़ने पर फ्लाइट्स की संख्या बढ़ाने पर मंथन किया जाएगा।

वहीं भूटान के लिए नई फ्लाइट सेवा के साथ जयपुर एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों की संख्या में एक और इजाफा हो गया है, जिससे पिंक सिटी जयपुर की इंटरनेशनल कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

जेडीए का बुलडोजर एक्शन 69 बीघा में बस रहीं 6 अवैध कॉलोनियां जमींदोज,दोबारा कब्जे की कोशिश भी नाकाम

मुख्यमंत्री के जीरो टॉलरेंस विजन पर बड़ी कार्रवाई,बस्सी के दुंधली, मालीहाला और निमोरा में चला बुलडोजर,सोडाला में अवैध निर्माण भी