Home » राजस्थान » जोबनेर में 4 ओवरलोड ट्रेलर जब्त, 7 के चालान काटे:अवैध बजरी परिवहन पर पुलिस, RTO और खनन विभाग की संयुक्त कार्रवाई

जोबनेर में 4 ओवरलोड ट्रेलर जब्त, 7 के चालान काटे:अवैध बजरी परिवहन पर पुलिस, RTO और खनन विभाग की संयुक्त कार्रवाई

जयपुर ग्रामीण में अवैध बजरी परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। गुरुवार को जोबनेर क्षेत्र में डीएसटी टीम, आरटीओ और खनन विभाग ने संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान बजरी से भरे चार ओवरलोड ट्रेलर जब्त किए गए और सात अन्य वाहनों के चालान काटे गए।

कार्रवाई की सूचना मिलते ही बजरी माफियाओं में हड़कंप मच गया। कई ट्रेलर चालक वैकल्पिक मार्गों से भाग निकले। टीम ने मौके पर मौजूद अन्य वाहनों के दस्तावेजों की गहनता से जांच की। वैध कागजात वाले वाहनों को आगे जाने दिया गया।

अभियान के दौरान कुछ वाहन चालकों और अधिकारियों के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई। वाहन मालिकों ने आरोप लगाया कि प्रशासन अनावश्यक रूप से वाहनों को रोककर चालकों को परेशान कर रहा था।

जोबनेर थाना प्रभारी हनुमान सहाय अपने जाप्ते के साथ मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने स्थिति को नियंत्रण में बनाए रखने में सहयोग किया।

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

पर्यटन स्थलों की सुरक्षा होगी और मजबूत, 30 सितंबर तक होगा प्रदेशभर में सिक्योरिटी ऑडिट

जयपुर। राज्य में आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों और धार्मिक स्थलों पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को और