Home » राजस्थान » लक्ष्मणगढ़ में दुष्कर्म-वीडियो वायरल करने वाला इनामी आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने 10,000 के फरार आरोपी को पकड़ा, न्यायालय में पेश कर जेल भेजा

लक्ष्मणगढ़ में दुष्कर्म-वीडियो वायरल करने वाला इनामी आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने 10,000 के फरार आरोपी को पकड़ा, न्यायालय में पेश कर जेल भेजा

लक्ष्मणगढ़ पुलिस ने एक महिला से बार-बार रेप कर उसका अश्लील वीडियो वायरल करने वाले ₹10,000 के इनामी फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को मंगलवार को पकड़ा गया और बुधवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि, पीड़िता ने 6 जनवरी 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि ग्राम सनवाली निवासी विक्रम कटारिया वर्ष 2020 में लुभावनी बातें कर उसके संपर्क में आया था। आरोपी ने बहला-फुसलाकर उसे एक होटल में बुलाया, जहां उसने कई बार रेप किया।

इस दौरान आरोपी विक्रम कटारिया ने पीड़िता के अश्लील वीडियो भी बना लिए थे। बाद में उसने इन वीडियो को वायरल कर दिया। घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था, जिसके चलते सीकर पुलिस अधीक्षक ने उसकी गिरफ्तारी पर ₹10,000 का इनाम घोषित किया था।

वृत्ताधिकारी दिलीप कुमार मीणा ने बताया कि पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता और स्थानीय मुखबिरों की मदद से आरोपी को धरदबोचा। इस कार्रवाई में हैड कॉन्स्टेबल विक्रम सिंह और कॉन्स्टेबल रविन्द्र कुमार की विशेष भूमिका रही।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

पर्यटन स्थलों की सुरक्षा होगी और मजबूत, 30 सितंबर तक होगा प्रदेशभर में सिक्योरिटी ऑडिट

जयपुर। राज्य में आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों और धार्मिक स्थलों पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को और