Home » राजस्थान » कच्चा कुंडा रोड पर अतिक्रमण हटाने का काम जारी, लोगों को 7 दिन का समय दिया

कच्चा कुंडा रोड पर अतिक्रमण हटाने का काम जारी, लोगों को 7 दिन का समय दिया

शहर में नगर निगम ने कच्चा कुंडा रोड से अतिक्रमण हटाने का काम शुरू कर दिया है। दोनों तरफ से 25-25 फीट तक अतिक्रमण तोड़ा गया। नोटिस मिलने के बाद कई लोगों ने खुद ही मकान तोड़ने शुरू कर दिए, जबकि नगर निगम की टीम ने उनका सहयोग किया और अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से समझाइश की।

नगर निगम आयुक्त श्रवण कुमार विश्नोई ने बताया कि घना रोड से लेकर बी-नारायण गेट तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। जनता ने इसमें सक्रिय भागीदारी निभाई है और नगर निगम केवल सहयोग कर रहा है। कच्चा कुंडा रोड अब 80 फुट चौड़ी होगी और सड़क चौड़ीकरण के साथ नया ड्रेनेज सिस्टम भी तैयार किया जाएगा।

मौके पर मथुरा गेट थाना पुलिस तैनात रही। नगर निगम सचिव विजय प्रताप सिंह ने बताया कि नोटिस की अवधि समाप्त होने के बाद टीम मौके पर गई थी। वहां जेसीबी की मदद से अतिक्रमण तोड़ने का काम शुरू किया गया। साथ ही लोगों की मांग पर उन्हें मकान तोड़ने के लिए 7 दिन का अतिरिक्त समय दिया गया। नगर निगम के अधिकारियों ने कहा कि सात दिन में अ​तिक्रमण हटा लें।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

जेडीए का बुलडोजर एक्शन 69 बीघा में बस रहीं 6 अवैध कॉलोनियां जमींदोज,दोबारा कब्जे की कोशिश भी नाकाम

मुख्यमंत्री के जीरो टॉलरेंस विजन पर बड़ी कार्रवाई,बस्सी के दुंधली, मालीहाला और निमोरा में चला बुलडोजर,सोडाला में अवैध निर्माण भी