Home » राजस्थान » बाड़मेर में फायरिंग कर जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार:1 साल से फरार था 10 हजार रुपए का इनामी; अवैध पिस्टल की थी सप्लाई

बाड़मेर में फायरिंग कर जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार:1 साल से फरार था 10 हजार रुपए का इनामी; अवैध पिस्टल की थी सप्लाई

बाड़मेर जिले की डीएसटी व गडरारोड पुलिस ने धरकर भर अभियान के तहत संयुक्त कार्रवाई करते हुए पिस्टल से फायरिंग कर जानलेवा हमले के आरोपी को गिरफ्तार किया है। 10 हजार रुपए का इनामी आरोपी 1 साल से फरार चल रहा था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया- रीको थाना पुलिस ने गाड़ी को टक्कर मारकर फायरिंग कर जानलेवा हमले के आरोपी बालाराम व करनाराम निवासी रावतसर को पहले गिरफ्तार कर लिया था। मामले में आरोपी करनाराम को अवैध पिस्तौल उपलब्ध करवाने वाले आरोपी देराजाराम उर्फ देराराम लंबे समय से फरार चल रहा था। आरोपी को टॉप-10 आरोपियों की सूची में शामिल 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया।

पुलिस ने निगरानी रखकर दबोचा गडरारोड थानाधिकारी छैलसिह मय टीम ने मामले में फरार आरोपी के संबंध में लगातार निगरानी रखते हुए तकनीकी मदद से सूचना जुटाई। टीम ने आरोपी के रावतसर में आने की सूचना मिलने पर डीएसटी व गडरारोड पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर दबिश दी। आरोपी देराजराम उर्फ देराराम पुत्र मोहनलाल निवासी रावतसर को डिटेन किया। पूछताछ के आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ पहले से एक मामला किडनैपिंग का दर्ज है। कार्रवाई में डीएसटी हेड कॉन्स्टेबल प्रेमाराम, कांस्टेबल नखतसिंह, नींबसिंह, आईदानसिंह, हरलाल, रामस्वरूप, ड्राइवर कॉन्स्टेबल स्वरूपसिंह, पवन कुमार शामिल रहे।

यह था मामला पुलिस के अनुसार 24 नवंबर 2024 को सिणधरी सर्किल से जेसीबी शोरूम की गली से सिणधरी सर्किल की तरफ थार गाड़ी से आ रहे करमेंद्र पुत्र मानाराम निवासी रावतसर का स्कार्पियों में सवार करनाराम निवासी रावतसर ने आपसी रंजिश के चलते वाहन के टक्कर मारी और मारने की नियत से फायर कर पैर पर गोली मार दी। मौके से फरार हो गए। घायल हालात में करमेंद्र को हॉस्पिअल लाया गया। रीको थाना पुलिस ने इस संबंध में बीएनएस और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

जेडीए का बुलडोजर एक्शन 69 बीघा में बस रहीं 6 अवैध कॉलोनियां जमींदोज,दोबारा कब्जे की कोशिश भी नाकाम

मुख्यमंत्री के जीरो टॉलरेंस विजन पर बड़ी कार्रवाई,बस्सी के दुंधली, मालीहाला और निमोरा में चला बुलडोजर,सोडाला में अवैध निर्माण भी