Home » राजस्थान » जयपुर विकास प्राधिकरण में कार्यकारी समिति की बैठक में विभिन्न प्रकरणों का किया अनुमोदन

जयपुर विकास प्राधिकरण में कार्यकारी समिति की बैठक में विभिन्न प्रकरणों का किया अनुमोदन

जयपुर विकास आयुक्त आनन्दी की अध्यक्षता में जयपुर विकास प्राधिकरण की कार्यकारी समिति की बैठक जेडीए के मंथन सभागार में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न एजेंडों पर विचार-विमर्श के बाद महत्वपूर्ण प्रस्तावों का अनुमोदन प्रदान किया गया।

बैठक में जयपुर स्मार्ट सिटी चरण 1, 2 और 3 के तहत विभिन्न स्थानों पर स्थापित मौजूदा स्मार्ट समाधानों और जेडीए एनओसी (नियंत्रण केंद्र) में स्थापित उपकरणों/डिवाइसों के व्यापक संचालन और रखरखाव (O&M) को मंजूरी दी गई। इसमें पूरे सिस्टम को लाइव रखने के लिए आवश्यक सभी सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर, फ़ायरवॉल, P2P कनेक्टिविटी और इंटरनेट बैंडविड्थ का FMS (फैसिलिटी मैनेजमेंट सिस्टम) के साथ प्रबंधन शामिल है।

जेडीए क्षेत्र में टी.एस./डीजीपीएस द्वारा सर्वेक्षण कार्य (दर अनुबंध) (2025-2026)” के कार्य हेतु पुनः निविदा (Re-Bid) दस्तावेजों में किए गए परिवर्तनों का अनुसमर्थन (Ratification) किया गया।

सांगानेर फ्लाईओवर से चोरड़िया पेट्रोल पंप होते हुए मालपुरा गेट के पास तक एलीवेटेड रोड के निर्माण कार्य के लिए पूर्व में जारी निविदा को निरस्त करने और नवीन बोली/निविदा आमंत्रित करने की कार्योत्तर स्वीकृति प्रदान की गई। साथ ही सांगानेर फ्लाईओवर से मालपुरा गेट के पास तक एलीवेटेड रोड के निर्माण कार्य के लिए प्राप्त निविदा दरों में नेगोशिएशन की कार्योत्तर स्वीकृति प्रदान की गई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सरकारी स्कूलों में एआई से सशक्त होंगे शिक्षक और विद्यार्थी:मुख्य सचिव

राजस्थान की शिक्षा में एआई की भूमिका विषय पर संवाद कार्यक्रम न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)