Home » राजस्थान » जयपुर डिस्कॉम के तीन सर्किलों में विद्युत चोरी के खिलाफ कार्रवाई 26.40 लाख का जुर्माना

जयपुर डिस्कॉम के तीन सर्किलों में विद्युत चोरी के खिलाफ कार्रवाई 26.40 लाख का जुर्माना

जयपुर विद्युत वितरण निगम के तीन सर्किलों में गुरुवार को विद्युत चोरी के खिलाफ सतर्कता कार्रवाई के दौरान 42 मामलों में करीब 26 लाख 40 हजार रूपये का जुर्माना लगाया गया।
करौली सर्किल के मंडरायल सब डिवीजन में सतर्कता जांच अभियान के दौरान एक उपभोक्ता ने अपने मध्यम श्रेणी के औद्योगिक कनेक्शन की स्टोन कटर मशीन के अतिरिक्त उसी परिसर में एक और स्टोन कटर मशीन को निगम के थ्री फेज ट्रांसफार्मर की एलटी बुशिंग से सीधे केबल से जोड़कर चला रखा था। इस प्रकरण में संबन्धित के खिलाफ वीसीआर भरकर 20 लाख 21 हजार रूपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया। वहीं दौसा में निगम के विद्युत पोलों पर विद्युत कनेक्शन सर्विस लाइन के अलावा अनाधिकृत रूप से लगी अतिरिक्त सर्विस लाइन (पैरेलल सर्विस लाइन) एवं प्रयोग किए जाने वाले अवैध तारों को हटाए जाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान 2290 पैरेलल सर्विस लाइन हटाई गई एवं 1096 जम्पर हटाए गए। इस प्रकार विद्युत चोरी के काम में ली जा रही कुल 3386 अवैध केबल व तारों को हटाया गया। इसके अतिरिक्त बिजली चोरी के 41 मामलों में वीसीआर भरकर करीब 6 लाख 19 हजार रूपये का जुर्माना लगाया गया।
कोटपुतली बहरोड सर्कल के बानसूर में अवैध केबल हटाने के विशेष अभियान के दौरान बानसूर में 300, रामनगर सब डिवीजन में लगभग 100 तथा नारायणपुर सब डिवीजन के अधीन लगभग 200 अवैध केबल एवं जम्परों को हटाया गया।
साथ ही निगम अधिकारियों एवं कार्मिकों ने उपस्थित उपभोक्ताओं से विद्युत चोरी नहीं करने के लिए समझाइश की एवं विद्युत कनेक्शन लेकर ही वैध रूप से बिजली उपभोग करने हेतु जागरूक किया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सरकारी स्कूलों में एआई से सशक्त होंगे शिक्षक और विद्यार्थी:मुख्य सचिव

राजस्थान की शिक्षा में एआई की भूमिका विषय पर संवाद कार्यक्रम न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)