Home » राजस्थान » जयपुर में बॉयफ्रेंड ने किया युवती से रेप:शादी करने का वादा किया, प्रेग्नेंट होने पर अबॉर्शन करवा दिया

जयपुर में बॉयफ्रेंड ने किया युवती से रेप:शादी करने का वादा किया, प्रेग्नेंट होने पर अबॉर्शन करवा दिया

जयपुर में एक बॉयफ्रेंड के युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। शादी करने का झांसा देकर आरोपी बॉयफ्रेंड ने उसके साथ रेप किया। शादी के झांसे में धोखा देकर 1.50 लाख रुपए ऐंठ लिए। जवाहर सर्किल थाने में पीड़ित युवती ने आरोपी बॉयफ्रेंड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच ACP (मालवीय नगर) आदित्य पूनिया कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया- जवाहर सर्किल इलाके में रहने वाली 27 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया कि कुछ समय पहले उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी। बातचीत के दौरान दोस्ती कर आरोपी ने मिलना शुरू कर दिया। आरोप है कि सितम्बर-2023 में मिलने के बहाने आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर शादी करने का वादा कर उसके साथ रेप किया।

प्रेग्नेंट होने पर अबॉर्शन करवा दिया

शादी करने का झांसा देकर आरोपी उसका देहशोषण करने लगा। नवम्बर-2023 में प्रेग्नेंट होने पर उसका अबॉर्शन करवा दिया। शादी करने की कहकर देहशोषण के साथ ही करीब 1.50 लाख रुपए ऐंठ लिए। दबाव बनाने पर आरोपी ने गाली-गलौच कर शादी करने से मना कर दिया। धोखे का एहसास होने पर पीड़ित युवती ने आरोपी बॉयफ्रेंड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सरकारी स्कूलों में एआई से सशक्त होंगे शिक्षक और विद्यार्थी:मुख्य सचिव

राजस्थान की शिक्षा में एआई की भूमिका विषय पर संवाद कार्यक्रम न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)