Home » राजस्थान » जयपुर में दोस्त ने की युवक की हत्या, अरेस्ट:लेन-देन को लेकर हुआ झगड़ा, ईंट से सिर फोड़ कर मार डाला

जयपुर में दोस्त ने की युवक की हत्या, अरेस्ट:लेन-देन को लेकर हुआ झगड़ा, ईंट से सिर फोड़ कर मार डाला

जयपुर में एक दोस्त ने गुस्से में अपने ही साथी की हत्या कर डाली। आपसी लेन-देन की बात को लेकर कहासुनी के बाद झगड़ा हुआ था। गुस्से में आरोपी दोस्त ईंट से सिर फोड़कर अपने साथी की हत्या कर भागा। सेज थाना पुलिस ने मामले में फरार हत्यारे को गुरुवार रात अरेस्ट किया है। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है।

डीसीपी (वेस्ट) हनुमान प्रसाद ने बताया- हत्या के मामले में आरोपी शिव शंकर लोधा उर्फ बबलू (24) निवासी रुदावल भरतपुर को अरेस्ट किया है। वह सेज के ग्राम झाई में किराए से रहकर मजदूरी का काम करता है। तीन नवम्बर को वह अपने साथी मजदूर मोहम्मद महबूब के साथ ग्राम झाई सेज में निर्माणाधीन दुकान के पास बैठा था। खाने के रुपयों की लेन-देन की बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। झगड़ा होने पर गाली-गलौच होने पर शंकर लोधा ने गुस्से में पास ही पड़ी ईंट उठा ली।

ईंट से अपने साथी मोहम्मद महबूब के सिर पर वार किया। सिर फोड़कर मोहम्मद महबूब की हत्या कर आरोपी शिव शंकर लोधा फरार हो गया। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के चाचा शहाब उद्दीन की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज फरार आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने गुरुवार रात भरतपुर के रुदावल में दबिश देकर आरोपी शिव शंकर लोधा को धर-दबोचा। पूछताछ में लेन-देन की बात में झगड़े पर साथी की हत्या करना कबूल किया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सरकारी स्कूलों में एआई से सशक्त होंगे शिक्षक और विद्यार्थी:मुख्य सचिव

राजस्थान की शिक्षा में एआई की भूमिका विषय पर संवाद कार्यक्रम न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)