Home » राजस्थान » अजमेर में पुलिस टीमों ने होटलों में दी दबिश:दिल्ली ब्लास्ट के बाद से प्रशासन अलर्ट पर, होटल संचालकों में हड़कंप मचा, एक हिरासत में

अजमेर में पुलिस टीमों ने होटलों में दी दबिश:दिल्ली ब्लास्ट के बाद से प्रशासन अलर्ट पर, होटल संचालकों में हड़कंप मचा, एक हिरासत में

अजमेर पुलिस की ओर से गुरुवार रात को रीजनल कॉलेज के आसपास व पुष्कर रोड पर स्थित होटलों की जांच की गई, जिससे होटल संचालकों में हडकंप मच गया। हालांकि, पुलिस को कहीं कोई गड़बड़ी नहीं मिली। पुलिस ने इस दौरान संदिग्धों की भी धरपकड़ की। दिल्ली ब्लास्ट के बाद से प्रशासन अलर्ट पर है। अ

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद प्रदेशभर में हाई अलर्ट जारी किया गया है। उसी के तहत एसपी वन्दिता राणा ने भी अजमेर जिले में चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

इसी क्रम में गुरुवार रात को सीओ नॉर्थ शिवम जोशी ने सिविल लाइन थाना सीआई शम्भू सिंह, कोतवाली थाना सीआई धर्मवीर सिंह व हरिभाऊ उपाध्याय थाना पुलिस जाप्ते के साथ रीजनल चौराहे के आसपास व पुष्कर रोड पर स्थित होटल व गेस्ट हाउस की जांच की।

जिससे होटल संचालकों में हडकंप मच गया। हालांकि पुलिस को कहीं कोई गड़बड़ी नहीं मिली।
जिससे होटल संचालकों में हडकंप मच गया। हालांकि पुलिस को कहीं कोई गड़बड़ी नहीं मिली।
एसपी वन्दिता राणा ने भी अजमेर जिले में चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए हुए हैं।
एसपी वन्दिता राणा ने भी अजमेर जिले में चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए हुए हैं।

पुलिस ने होटलों के रिकॉर्ड की भी जांच की कि वे होटल में आकर ठहरने वाले लोगों का रिकॉर्ड नियमानुसार दर्ज कर रहे हैं या नहीं। इसके अलावा, यह भी देखा गया कि किसी होटल में कोई संदिग्ध व्यक्ति तो नहीं ठहरा हुआ है।

साथ ही, होटल स्टाफ को जागरूक किया गया कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति होटल पर आए या उन्हें कुछ गड़बड़ लगे तो वे तुरंत पुलिस को सूचना दें। इस दौरान पुलिस टीम ने अचानक कुछ रेस्टोरेंट व स्पा सेंटर की भी जांच की और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की।

सीओ नॉर्थ शिवम जोशी ने बताया कि अजमेर में रोजाना अलग-अलग स्थानों पर नाकाबंदी करने के साथ-साथ रूट मार्च और होटल, रेस्टोरेंट की जांच की जा रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

जेडीए का बुलडोजर एक्शन 69 बीघा में बस रहीं 6 अवैध कॉलोनियां जमींदोज,दोबारा कब्जे की कोशिश भी नाकाम

मुख्यमंत्री के जीरो टॉलरेंस विजन पर बड़ी कार्रवाई,बस्सी के दुंधली, मालीहाला और निमोरा में चला बुलडोजर,सोडाला में अवैध निर्माण भी