उदयपुर में तेज रफ्तार कार ने ओवरटेक करने के प्रयास में आगे चल रही दूसरी कार को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद बेकाबू कार पास खड़ी एक अन्य कार से जा भिड़ी और पलट गई। हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं लगी, लेकिन चार कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसा सुभाष नगर रोड पर हुआ। जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। हादसे में ड्राइवर को गंभीर चोटें आईं हैं।
घटना गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे की है। एक ग्रैंड विटारा कार सुभाषनगर से आयड़ पुलिया की ओर जा रही थी, तभी पीछे से आई तेज रफ्तार अल्ट्रोज कार ने ओवरटेक करने की कोशिश में विटारा को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि अल्ट्रोज पलटकर सड़क किनारे खड़ी इनोवा से जा टकराई। इनोवा के आगे और पीछे दोनों शीशे टूट गए। उधर, ग्रैंड विटारा भी धक्का लगने से आगे खड़ी अल्टो से जा भिड़ी, जो दीवार से जा टकराई।
अब देखिए हादसे से जुड़ी 2 PHOTOS…
फोटो- 1 टक्कर से पलटी कार, इनोवा के शीशे टूटे

फोटो- 2 पलटी कार से ड्राइवर को सुरक्षित निकाला

पलटी कार में फंसे चालक को लोगों ने निकाला तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग दुकानों और घरों से बाहर निकल आए। पलटी हुई कार में फंसे ड्राइवर को लोगों ने बाहर निकाला। उसे हल्की चोटें आई। हादसे के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर जाम लग गया। सूचना पर भूपालपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन से पलटी हुई कार को साइड में हटवाया। करीब एक घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका।





