Home » राजस्थान » श्रीगंगानगर में सेनेटरी-टाइल्स की दुकानों में चोरी करने वाले पकड़े:सस्ते दामों में बेचते थे माल; सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर निकाल ले जाते

श्रीगंगानगर में सेनेटरी-टाइल्स की दुकानों में चोरी करने वाले पकड़े:सस्ते दामों में बेचते थे माल; सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर निकाल ले जाते

श्रीगंगानगर की सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सेनेटरी-टाइल्स की दुकानों में चोरी करने वाले एक चोर सहित कबाड़ी को पकड़ा है। आरोपी सेनेटरी-टाइल्स की दुकानों में चोरी कर महंगा माल सस्ते दामों में कबाड़ी को बेच देता था। शहर में इस तरह की दर्जनों वारदातें हुई थीं, जिसकी शिकायतें पुलिस को लगातार मिल रही थीं।

पुलिस की हिरासत में चोरी करने वाला युवक।
पुलिस की हिरासत में चोरी करने वाला युवक।

सदर थानाधिकारी सुभाषचंद्र ने बताया कि 20 अक्टूबर को पुलिस को दी रिपोर्ट में सुभाषचंद्र (49) निवासी महियांवाली (श्रीगंगानगर) ने बताया कि श्रीगंगानगर में सूरतगढ़ रोड स्थित मेडिकल कॉलेज सामने मॉडल टाउन में उनकी सेनेटरी-टाइल्स की दुकान है। 19 अक्टूबर की रात वह दुकान बंद कर अपने घर चला गया था। सुबह जब वह दुकान खोलने के लिए अपने भांजे के साथ आया तो देखा कि दुकान में सारा सामान बिखरा हुआ था। दुकान में चोरी हो चुकी थी।

गल्ले से गोल्ड कॉइन गायब थे। इसके अलावा बाथरूम फिटिंग का कीमती सामान भी दुकान में नहीं मिला। चोर दुकान से 12 से 13 लाख रुपए का सामान चोरी कर भाग गए थे। साथ ही कैमरे की डीवीआर भी निकालकर ले गए। इसके बाद दुकान मालिक ने सदर थाने में इसकी शिकायत देकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी और आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया।

इस दौरान पुलिस ने मुखबिरों की सूचना के आधार पर लोकेशन ट्रेस कर आरोपी चोर को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान रामानंद (22) निवासी सरकारी अस्पताल के पीछे गली नंबर-3 के रूप में हुई है। आरोपी नशेड़ी प्रवृत्ति का है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने शहर में करीब एक दर्जन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। चोरी का सारा सामान उसने सस्ते दामों में नाथावाला बाइपास स्थित अमित कबाड़ स्टोर के कबाड़ी को बेच दिया।

जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर कबाड़ी अमित कुमार छाबड़ा (43) निवासी गली नंबर-3 दुर्गा बिहार कॉलोनी (श्रीगंगानगर) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस आरोपियों से कई और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जता रही है। पुलिस को शक है कि इन वारदातों में कई और लोग भी शामिल हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से माल बरामदगी के प्रयास कर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सरकारी स्कूलों में एआई से सशक्त होंगे शिक्षक और विद्यार्थी:मुख्य सचिव

राजस्थान की शिक्षा में एआई की भूमिका विषय पर संवाद कार्यक्रम न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)