Home » राजस्थान » तितरड़ी में 15 दिन से रोड लाइट बंद:ग्रामीण परेशान, अधिकारी सिर्फ आश्वासन दे रहे

तितरड़ी में 15 दिन से रोड लाइट बंद:ग्रामीण परेशान, अधिकारी सिर्फ आश्वासन दे रहे

तितरड़ी क्षेत्र में पिछले 15 दिनों से रोड लाइटें बंद पड़ी हैं, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार, पूर्व में अधिकारियों से बातचीत के बाद रोड लाइटें किसी तरह चालू करवाई गई थीं, लेकिन वे फिर से बंद हो गई हैं। इस संबंध में उनकी शिकायतों पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है और उन्हें केवल आश्वासन दिए जा रहे हैं।

इस समस्या को लेकर नगर विकास प्राधिकरण के संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया गया। अधिकारियों ने पहले मंगलवार तक लाइटें चालू करने का आश्वासन दिया था। इसके बाद, गुरुवार तक का समय दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारी और कर्मचारी भी नेताओं की तरह केवल आश्वासन दे रहे हैं। अब देखना यह होगा कि तितरड़ी क्षेत्र में रोड लाइटें कब तक सुचारु रूप से चालू हो पाती हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

जेडीए का बुलडोजर एक्शन 69 बीघा में बस रहीं 6 अवैध कॉलोनियां जमींदोज,दोबारा कब्जे की कोशिश भी नाकाम

मुख्यमंत्री के जीरो टॉलरेंस विजन पर बड़ी कार्रवाई,बस्सी के दुंधली, मालीहाला और निमोरा में चला बुलडोजर,सोडाला में अवैध निर्माण भी