Poola Jada
Home » राजस्थान » शॉप संचालक को बेचे 20 लाख के चोरी के मोबाइल:डिस्काउंट का दिया झांसा, गुरुग्राम पुलिस दुकान पर पहुंची तो पता चला, ग्राहकों से वापस मंगाए

शॉप संचालक को बेचे 20 लाख के चोरी के मोबाइल:डिस्काउंट का दिया झांसा, गुरुग्राम पुलिस दुकान पर पहुंची तो पता चला, ग्राहकों से वापस मंगाए

जोधपुर में एक मोबाइल शॉप संचालक को ऑफर के नाम पर सस्ते मोबाइल देने का झांसा देकर चोरी के फोन बेचने का मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदान ने आरोपी से 71 हजार 500 रुपए प्रति फोन के हिसाब से 28 मोबाइल 20 लाख रुपए में खरीदे थे।

शॉप संचालक के पास गुरुग्राम पुलिस पहुंची। पुलिस ने सभी मोबाइल चोरी के होने की जानकारी दी तो संचालक को सच्चाई पता चली। पुलिस ने संचालक को गुरुग्राम थाने में हाजिर होने का नोटिस दिया। अब शॉप संचालक ने सभी ग्राहकों से मोबाइल मंगवा कर पुलिस को दे दिए हैं।

वहीं शॉप संचालक ने मोबाइल बेचने वाले के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला उदयमंदिर थाना में परिवाद के जरिए दर्ज कराया है।

साढ़े 71 हजार रुपए प्रति मोबाइल के हिसाब से खरीदे थे 28 मोबाइल उदयमंदिर थाना में परिवाद के जरिए दी गई रिपोर्ट में नवनीत अरोड़ा ने बताया- राय बहादुर मार्केट के पास उसकी मोबाइल शॉप है। वह होलसेल और रिटेल मोबाइल बेचने का काम करता है। वह 1 साल से प्रिंस मोबाइल बरकत कॉलोनी फलोदी के मालिक पवन मुंजासर से मोबाइल खरीद रहा है।

नवनीत ने आरोपी पवन से 13 अगस्त और 14 अगस्त को सैमसंग के मॉडल एस-24 के 28 मोबाइल खरीदे थे। आरोपी ने इसके बदले 71 हजार 500 रुपए प्रति मोबाइल के हिसाब से 20 लाख 2 हजार रुपए नकदी और यूपीआई के जरिए दिए थे।

दीपावली का सीजन के नाम पर डिस्काउंट का दिया झांसा

पीड़ित नवनीत अरोड़ा ने बताया- आरोपी ने उसे कहा कि दीपावली का सीजन होने के चलते उसने अमेजन से डिस्काउंट पर बड़ी संख्या में मोबाइल खरीदे हैं। वह पीड़ित को भी एक मोबाइल पर 5 हजार रुपए का डिस्काउंट दे रहा है। जब बिल मांगा तो वह कुछ समय बाद देने की बात कही। इसके बाद पीड़ित ने मोबाइल बेचने शुरू कर दिए।

अरोड़ा ने बताया कि हरियाणा के गुरुग्राम जिला पुलिस उसकी दुकान पर 11 अक्टूबर को पहुंची और सभी मोबाइल चोरी के होने के जानकारी दी। पुलिस ने पीड़ित अरोड़ा को गुरुग्राम थाने में हाजिर होने का नोटिस दिया। तब नवनीत को पता चला कि आरोपी ने चोरी के मोबाइल मुझे दिए हैं। इस पर अरोड़ा ने आरोपी पवन मुंजासर से संपर्क किया तो आरोपी टालमटोल करने लगा। बाद मेंं मैसेज के जवाब देने भी बंद कर दिए। रकम लौटने से इनकार किया तो पीड़ित ने मामला दर्ज कराया।

बेचे गए मोबाइल वापस मंगवा कर पुलिस को सौंपे

पीड़ित नवनीत अरोड़ा ने बेचे गए सभी मोबाइल वापस मंगवा कर गुरुग्राम पुलिस को सौंप दिए हैं। नवनीत का कहना है कि आरोपी ने उसे विश्वास में लेकर जालसाजी करते हुए बड़ी रकम ऐंठ ली है। उसे पता होने के बावजूद उसे पीड़ित को जानबूझकर चोरी के मोबाइल दिए। उदय मंदिर थाना पुलिस ने परिवाद पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सरकारी स्कूलों में एआई से सशक्त होंगे शिक्षक और विद्यार्थी:मुख्य सचिव

राजस्थान की शिक्षा में एआई की भूमिका विषय पर संवाद कार्यक्रम न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)