Home » राजस्थान » राजसमंद में पांच साल से फरार अपराधी गिरफ्तार:महिला अत्याचार के मामले में केस दर्ज, नोएडा में दबोचा

राजसमंद में पांच साल से फरार अपराधी गिरफ्तार:महिला अत्याचार के मामले में केस दर्ज, नोएडा में दबोचा

राजसमंद में महिला अत्याचार के मामले में पांच साल से फरार चल रहे 5000 रुपए के इनामी और टॉप-10 वांछित अपराधी को नोएडा से पकड़ा।

राजसमंद पुलिस के विशेष अभियान “ऑपरेशन सुदर्शन चक्र” के तहत नाथद्वारा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की। बता दे कि अब तक 16 वांछित इनामी अपराधी पकड़े जा चुके है।

नोएडा से पकड़ा गया प्रभुलाल उर्फ कुंदन

थाना इंचार्ज कमलेन्द्र सिंह सोलंकी ने बताया कि आरोपी प्रभुलाल उर्फ कुंदन (32) पुत्र कन्नीराम गुर्जर, निवासी बडियार थाना मावली, जिला उदयपुर, को नोएडा, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी लंबे समय से महिला अत्याचार के प्रकरण में फरार चल रहा था।

विशेष टीम ने की कार्रवाई

यह कार्रवाई महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज के निर्देश और जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र पारीक के मार्गदर्शन में की गई। थाना इंचार्ज कमलेन्द्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व में गठित टीम में हेडकांस्टेबल रिपुदमन सिंह, भूरा राम, शंभु प्रताप सिंह, मुरा राम और इंद्रचंद शामिल रहे।

अभियान में अब तक 16 गिरफ्तारियां

नाथद्वारा थाना अब तक 16 वांछित इनामी अपराधियों को गिरफ्तार कर चुका है, जिनमें से 8 आरोपी “सुदर्शन चक्र अभियान” के दौरान पकड़े गए हैं। इस कार्रवाई में हेडकांस्टेबल रिपुदमन सिंह की विशेष भूमिका रही।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

पर्यटन स्थलों की सुरक्षा होगी और मजबूत, 30 सितंबर तक होगा प्रदेशभर में सिक्योरिटी ऑडिट

जयपुर। राज्य में आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों और धार्मिक स्थलों पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को और