Home » राजस्थान » जमवारामगढ़ पुलिस ने अवैध शराब तस्कर को पकड़ा:8 पेटी देशी, 2 पेटी अंग्रेजी शराब और बीयर जब्त

जमवारामगढ़ पुलिस ने अवैध शराब तस्कर को पकड़ा:8 पेटी देशी, 2 पेटी अंग्रेजी शराब और बीयर जब्त

जमवारामगढ़ थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 8 पेटी अवैध देशी शराब, 2 पेटी अंग्रेजी शराब और 1 पेटी बीयर जब्त की है।

थानाधिकारी भगवान सहाय मीणा के नेतृत्व में गठित टीम को सूचना मिली थी कि खवारानीजी रोड पर नक्ची घाटी स्टैंड के पास दुकानों के पीछे झाड़ियों में एक व्यक्ति अवैध शराब बेच रहा है। सूचना विश्वसनीय पाए जाने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां विजय जायसवाल पुत्र कौशल निवासी बिठौली, थाना रेउसा, जिला सीतापुर, उत्तर प्रदेश, शराब बेचता हुआ मिला।

पुलिस ने विजय जायसवाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें वह बिना लाइसेंस के शराब बेचता पाया गया। उसके कब्जे से 384 पव्वे देशी सादा मदिरा (8 पेटी), 38 पव्वे व्हाइट लेस वोडका (1 पेटी), 40 पव्वे मैकडॉवेल्स रम (1 पेटी) और 12 बोतल बीयर (1 पेटी) जब्त की गईं। कुल 11 पेटियां जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की पूछताछ जारी है।

इसी कार्रवाई के दौरान, पुलिस टीम ने वर्ष 2022 में चोरी, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और अवैध अतिक्रमण के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी कमलेश शर्मा पुत्र प्रभात उर्फ प्रभाती लाल, निवासी बिठौली, थाना रेउसा, जिला सीतापुर, उत्तर प्रदेश को भी गिरफ्तार किया। कमलेश शर्मा को सेंट्रल जेल जयपुर से प्रोडक्शन वारंट पर प्राप्त कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस गिरफ्त में आरोपी
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

पर्यटन स्थलों की सुरक्षा होगी और मजबूत, 30 सितंबर तक होगा प्रदेशभर में सिक्योरिटी ऑडिट

जयपुर। राज्य में आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों और धार्मिक स्थलों पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को और