Home » राजस्थान » राजस्थान सरकार ने डीजी लॉ-एंड ऑर्डर का नया पद बनाया:संजय अग्रवाल को सौंपी जिम्मेदारी, साइबर क्राइम सहित तीन विंग्स की कमांड

राजस्थान सरकार ने डीजी लॉ-एंड ऑर्डर का नया पद बनाया:संजय अग्रवाल को सौंपी जिम्मेदारी, साइबर क्राइम सहित तीन विंग्स की कमांड

राजस्थान सरकार ने पुलिस प्रशासन को मजबूती प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव किया है। कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए डायरेक्टर जनरल (डीजी) लॉ एंड ऑर्डर का एक नया पद बनाया गया है।

राजस्थान पुलिस के मुखिया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार शर्मा ने शुक्रवार रात एक आदेश जारी किया। आदेशानुसार, इस नए पद की जिम्मेदारियां निर्धारित की हैं। डीजी (लॉ एंड ऑर्डर) संजय अग्रवाल पुलिस महानिदेशक के पूरे नियंत्रण में काम करते हुए तीन प्रमुख शाखाओं के कार्यों का मार्गदर्शन और समन्वय करेंगे।

जिनमें कानून एवं व्यवस्था के साथ सशस्त्र बटालियन और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल शामिल है। डीजीपी शर्मा ने इस नए पद के साथ डीजी संजय अग्रवाल को अतिरिक्त और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी सौंपी है। डीजी संजय अग्रवाल अब साइबर क्राइम और तकनीकी सेवाओं के कार्यों का भी निरीक्षण करेंगे। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि डीजी अग्रवाल इन सभी शाखाओं के बीच समन्वय सुनिश्चित करेंगे। उपलब्ध जनशक्ति एवं संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय