Home » राजस्थान » राष्ट्रगीत के 150 वर्ष: राजस्थान पुलिस थानों में गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’

राष्ट्रगीत के 150 वर्ष: राजस्थान पुलिस थानों में गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’

राजस्थान में शुक्रवार 15 नवंबर को एक महत्वपूर्ण और राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्य के समस्त पुलिस थानों को समारोह स्थल बनाया जाएगा।
महानिरीक्षक पुलिस कानून एवं व्यवस्था अनिल कुमार टांक द्वारा जारी निर्देश के अनुसार सभी पुलिस थानों में ठीक प्रातः 9:30 बजे वंदे मातरम् कार्यक्रम और स्वदेशी संकल्प समारोह का आयोजन किया जाएगा।
आईजी लॉ एन्ड ऑर्डर अनिल टांक ने बताया कि यह कार्यक्रम केवल पुलिस विभाग तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि इसमें व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित की गई है। पुलिसकर्मियों के साथ-साथ स्थानीय सीएलजी सदस्य, ग्राम रक्षक, पुलिस मित्र, और स्कूल के विद्यार्थी भी इस राष्ट्रभक्ति पूर्ण समारोह में हिस्सा लेंगे। इसका उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच समन्वय को मजबूत करना और नई पीढ़ी को राष्ट्रीय भावना से जोड़ना है।
कार्यक्रम की सफलता और व्यापकता को दर्शाने के लिए सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने एक विशेष पोर्टल तैयार किया है। थानाधिकारियों को अनिवार्य रूप से

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय