Home » राजस्थान » राज्य सरकार ने सृजित किया डीजी लॉ एन्ड ऑर्डर का पद

राज्य सरकार ने सृजित किया डीजी लॉ एन्ड ऑर्डर का पद

राज्य सरकार ने पुलिस प्रशासन को मजबूती प्रदान करते हुए एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव कर कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए डायरेक्टर जनरल लॉ एंड ऑर्डर के एक नए पद का सृजन किया गया था।
पुलिस मुखिया ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ
पद सृजित होने के उपरांत राजस्थान पुलिस के मुखिया पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने एक आदेश जारी कर इस नए पद की जिम्मेदारियाँ निर्धारित की हैं। डीजी लॉ एन्ड ऑर्डर संजय अग्रवाल पुलिस महानिदेशक के समग्र नियंत्रण में कार्य करते हुए तीन प्रमुख शाखाओं के कार्यों का मार्गदर्शन और समन्वय करेंगे।
जिनमें कानून एवं व्यवस्था के साथ सशस्त्र बटालियन और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल शामिल है। डीजीपी शर्मा ने इस नए पद के साथ डीजी संजय अग्रवाल को अतिरिक्त और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी सौंपी है। अग्रवाल अब साइबर क्राइम और तकनीकी सेवाओं के कार्यों का भी पर्यवेक्षण करेंगे।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि डीजी अग्रवाल इन सभी शाखाओं के बीच समन्वय सुनिश्चित करेंगे और उपलब्ध जनशक्ति एवं संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय