Home » राजस्थान » राजसमन्द में आरोपी कमलेश चन्द्र खटीक हाल भू-अभिलेख निरीक्षक वृत भाणा, तहसील कुंवारिया जिला राजसमन्द राशि 7,00,000 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

राजसमन्द में आरोपी कमलेश चन्द्र खटीक हाल भू-अभिलेख निरीक्षक वृत भाणा, तहसील कुंवारिया जिला राजसमन्द राशि 7,00,000 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

जयपुर दिनांक 14.11.2025 को ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. चौकी राजसमन्द द्वारा आज कार्यवाही करते हुये कमलेश चन्द्र खटीक हाल भू-अभिलेख निरीक्षक वृत भाणा, तहसील कुंवारिया जिला राजसमन्द को भू-प्रबन्ध विभाग द्वारा चलाये जा रहे पैमाईश कार्य में परिवादी की आराजीयात का मौके के हिसाब से पैमाईश की कार्यवाही करने एवं नक्शा शुद्धिकरण करने की एवज में रिश्वत राशि 7,00,000 रूपये लेते हुए आरोपी श्री कमलेश चन्द्र खटीक हाल भू-अभिलेख निरीक्षक वृत भाणा, तहसील कुंवारिया जिला राजसमन्द को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस श्री गोविन्द गुप्ता ने बताया कि ए. सी.बी. चौकी राजसमन्द को एक शिकायत इस आशय की मिली कि कमलेश चन्द्र खटीक हाल भू-अभिलेख निरीक्षक वृत भाणा, तहसील कुंवारिया जिला राजसमन्द द्वारा भू-प्रबन्ध विभाग द्वारा राजसमन्द जिले में चलाये जा रहे पैमाईश कार्य में परिवादी की आराजीयात का मौके के हिसाब से पैमाईश की कार्यवाही करने एवं नक्शा शुद्धिकरण करने की एवज में रिश्वत राशि 10,00,000/- रूपये की मांग कर परेशान किया जा रहा है।

जिस पर एसीबी के डॉ रामेश्वर सिंह उप महानिरीक्षक पुलिस -प्रथम, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के सुपरवीजन में ए.सी.बी. चौकी राजसमन्द के हिम्मत चारण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भ्र.नि.ब्यूरो राजसमन्द के नेतृत्व में आज मय टीम के अग्रिम ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी कमलेश चन्द्र खटीक हाल भू-अभिलेख निरीक्षक वृत भाणा, तहसील कुंवारिया, जिला राजसमन्द को रिश्वत राशि 7,00,000/- रूपये भारतीय चलन मुद्रा के 500-500 रूपये के 140 नोट राशि 70,000/- रूपये एवं 500-500 के 1260 डमी नोट राशि 6,30,000 रूपये कुल रिश्वत राशि 7,00,000/- रूपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के सुपरवीजन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय