Home » राजस्थान » सहायक परीक्षण अधिकारी (सार्वजनिक निर्माण विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024

सहायक परीक्षण अधिकारी (सार्वजनिक निर्माण विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक परीक्षण अधिकारी (सार्वजनिक निर्माण विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 के पदों हेतु विचारित सूची जारी की गई है। सूची में 24 अभ्यर्थियों को पात्रता जांच लिए अस्थाई रूप से सम्मिलित किया गया है। विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आयोग सचिव ने बताया कि यह सूची चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की अभ्यर्थिता सुनिश्चित करने के क्रम में केवल दस्तावेज सत्यापन के उद्देश्य से है। यह साक्षात्कार हेतु सफल अभ्यर्थियों की सूची नहीं है। साक्षात्कार हेतु अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों की सूची दस्तावेज सत्यापन कराए जाने के पश्चात जारी की जाएगी।

उपरोक्तानुसार विचारित सूची में अस्थाई रुप से सम्मिलित किये गये अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि वे विस्तृत आवेदन पत्र आयोग की वेबसाईट से डाउनलोड कर 2 प्रतियों में उसे पूर्ण रुप से भरकर मय समस्त शैक्षणिक / प्रशैक्षणिक, जाति एवं अन्य वांछित प्रमाण-पत्रों की फोटो प्रति के दिनांक 28 नवंबर 2025 सायं 6 बजे तक आवश्यक रुप से आयोग कार्यालय में भिजवा देवें।

आयोग द्वारा अभ्यर्थियों की पात्रता की जांच विज्ञापन की शर्तों / नियमों के अनुसार की जावेगी। पात्रता की समस्त शर्तें नियमानुसार पूर्ण नहीं करने वाले अभ्यर्थियों की पात्रता आयोग द्वारा रद्द कर दी जायेगी तथा पात्र पाये गये अभ्यर्थियों में से साक्षात्कार हेतु अभ्यर्थियों का परिणाम जारी किया जावेगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने ली रेंज स्तरीय अधिकारियों की मैराथन बैठक

पुलिस मुख्यालय में रेंज समीक्षा बैठक:डीजीपी ने अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, तकनीकी नवाचार और जनसुनवाई पर दिए निर्देश हार्डकोर, हिस्ट्रीशीटर