Home » राजस्थान » संसदीय कार्य मंत्री ने ‘आपकी पूँजी, आपका अधिकार’ अभियान के जिला स्तरीय शिविर का किया विधिवत शुभारंभ

संसदीय कार्य मंत्री ने ‘आपकी पूँजी, आपका अधिकार’ अभियान के जिला स्तरीय शिविर का किया विधिवत शुभारंभ

भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवाएं विभाग के वित्तीय क्षेत्र में अनक्लेमड एसेट्स के सुगम एवं त्वरित निपटान के लिए ‘आपकी पूँजी, आपका अधिकार’ अभियान के तहत जोधपुर जिले के जिला स्तरीय शिविर का विधिवत शुभारंभ काजरी ऑडिटोरियम में संसदीय कार्य विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने किया।

मंत्री पटेल ने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व राष्ट्रव्यापी अभियान का शुभारंभ केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 4 अक्टूबर को गांधीनगर से किया गया। उन्होंने कहा इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों को उनकी दावा न की गई जमा राशि, बीमा आय, डिविडेंड, शेयर, म्यूचुअल फंड बैलेंस और पेंशन देनदारियों का पता लगाने और उन पर दावा करने के लिए सक्षम बनाना है।

संसदीय कार्य मंत्री ने कहा हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रत्येक नागरिक तक बैंकिंग सेवाओं की सार्वभौमिक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री जन-धन योजना का शुभारम्भ किया। जिसके परिणामस्वरूप आज गांव और गरीब तक बैंकिंग सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित हुई है।

आम आदमी को मिल रही सुगम बीमा सेवाएं

मंत्री पटेल ने कहा आम आदमी तक सुगम बीमा सेवाओं के लिए प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना जैसी अनेक योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा डीबीटी के माध्यम से सब्सिडी और अन्य लाभ हस्तांतरण से भ्रष्ट्राचार को जड़ से खत्म करने का असंभव कार्य किया गया है।

वित्तीय क्षेत्र में सुधारों और नवाचारों से आमजन में बैंकिंग प्रणाली पर विश्वास बढ़ा

मंत्री ने कहा आज हम छोटी दुकान से लेकर बड़े मॉल में यूपीआई के माध्यम से भुगतान कर सामान खरीद सकते है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले किसी ने यह कल्पना भी नहीं की थी कि आने वाले समय में ऐसा भी होगा। उन्होंने कहा वित्तीय क्षेत्र में सुधारों और नवाचारों से आमजन में बैंकिंग प्रणाली पर विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा अभियान में जोधपुर जिले के सभी प्रमुख बैंक, बीमा कंपनियां, पेंशन संस्थान, प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड और अन्य वित्तीय संस्थान अपने ग्राहकों तक पहुंच सुनिश्चित कर उनका पैसा उन्हें वापस दिलाएंगे।

शिविर के विभिन्न स्टॉल्स का किया अवलोकन

संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि जोधपुर जिले में 3 लाख अनक्लेम्ड खातों में 115 करोड़ रुपए की राशि जमा है। उन्होंने शिविर में स्टॉल्स का अवलोकन किया और कहा विशेष सहायता काउंटर पर नागरिकों को केवाईसी अपडेट, दावा प्रपत्र भरने, दस्तावेजों के सत्यापन और सबमिशन की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा वित्तीय संस्थानों के प्रतिनिधि ग्राहकों कों सुरक्षित निवेश के तरीकों और धोखाधड़ी से बचाव पर भी विस्तृत जानकारी दे रहे हैं। जिससे वे अपने अधिकारों और दायित्वों के प्रति जागरूक होंगे।

कार्यक्रम में जोनल हेड आईसीआईसीआई अमीक खान, आरबीआई के एजीएम राजाराम बैरवा, रीजनल हेड आईसीआईसीआई संजय गोगु, एसएलबीसी से विवेक सिंहल सहित विभिन्न बैंकों और बीमा संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय