Home » राजस्थान » रिहायशी परियोजनाओं के निर्माण में हर चरण पर निरीक्षण अनिवार्य—आयुक्त

रिहायशी परियोजनाओं के निर्माण में हर चरण पर निरीक्षण अनिवार्य—आयुक्त

आवासन आयुक्त, डॉ. रश्मि शर्मा ने शुक्रवार को वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर बोर्ड की विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति और व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बोर्ड की सभी आवासीय परियोजनाओं में निर्माण योजनाबद्ध तरीके से किया जाए तथा हर चरण पर विशेषज्ञों एवं अभियंताओं द्वारा पूर्ण निरीक्षण अनिवार्य रूप से कराया जाए, ताकि गुणवत्ता मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण निर्माण ही बोर्ड की विश्वसनीयता को मजबूत बनाता है, इसलिए तकनीकी टीमों की जिम्मेदारी है कि वे प्रत्येक परियोजना पर नियमित, गहन जाँच कर पारदर्शिता और दक्षता बनाए रखें।

इसके साथ ही आयुक्त ने बकाया वसूली के मुद्दे पर भी कड़ा रुख अपनाते हुए निर्देश दिए कि जिन आवंटियों ने अपने आवंटित मकान या फ्लैट के विरुद्ध देय किश्तों का भुगतान समय पर नहीं किया है, उनसे तत्काल प्रभाव से वसूली अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि बोर्ड की वित्तीय सुदृढ़ता के लिए समयबद्ध वसूली अत्यंत आवश्यक है।डॉ शर्मा ने जल्द ही इन सभी बकाया राशि के भुगतान के प्रकरणों में नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई के सख़्त निर्देश दिए ।

आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रक्रियाओं में गति, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित कर जनविश्वास को और अधिक मजबूत किया जाए।

इस बैठक में सचिव गोपाल सिंह, उप सचिव अशोक कुमार, मुख्य अभियंता अमित अग्रवाल, श्री टीएस मीणा, प्रतीक श्रीवास्तव , वित्तीय सलाहकार रोहिताश यादव सहित अन्य अधिकारी एवं अभियंता उपस्थित रहे ।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने ली रेंज स्तरीय अधिकारियों की मैराथन बैठक

पुलिस मुख्यालय में रेंज समीक्षा बैठक:डीजीपी ने अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, तकनीकी नवाचार और जनसुनवाई पर दिए निर्देश हार्डकोर, हिस्ट्रीशीटर