Home » राजस्थान » पाली में सड़क पर बहा सैकड़ों लीटर ऑयल:ट्रेलर से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त हुआ टैंकर

पाली में सड़क पर बहा सैकड़ों लीटर ऑयल:ट्रेलर से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त हुआ टैंकर

पाली में हाईवे पर ट्रेलर के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आ रहा टैंकर उससे टकरा गया। हादसे में टैंकर क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें भरा ऑयल लीकेज होकर सड़क पर बहने लगा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे करवा कर यातायात सुचारू किया।

हादसे के बाद हाईवे पर पड़ा क्षतिग्रस्त टैंकर।
हादसे के बाद हाईवे पर पड़ा क्षतिग्रस्त टैंकर।

सदर थाने के SHO कपूराराम ने बताया कि हादसा शुक्रवार देर शाम को नेशनल हाईवे-162 इंद्रा नगर के पास एडिबल ऑयल से भरे टैंकर आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गया। हादसे में टैंकर क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें भरा ऑयल सड़क पर बहने लगा। टैंकर चालक रणजीत सिंह ने बताया कि वह कांडला, गुजरात से ऑयल लेकर दिल्ली जा रहा था। तभी अचानक आगे चल रहे ट्रेलर ने ब्रेक मारी और टैंकर बेकाबू होकर उससे भिड़ गया। टक्कर इतनी तेज थी कि टैंकर का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टैंकर में लीकेज होने से हाईवे पर ऑयल बहने लगा। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे करवा कर यातायात सुचारू किया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय