Home » राजस्थान » जयपुर में मिलने बुलाकर दौसा की युवती से रेप:दोस्ती कर मिलने का दबाव बनाया, अश्लील वीडियो से किया ब्लैकमेल

जयपुर में मिलने बुलाकर दौसा की युवती से रेप:दोस्ती कर मिलने का दबाव बनाया, अश्लील वीडियो से किया ब्लैकमेल

जयपुर में दोस्ती कर एक युवती से रेप का मामला सामने आया है। धोखे से मिलने के बहाने बुलाकर आरोपी ने उसके साथ रेप किया। अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर धमकाया। सांगानेर सदर थाने में पीड़ित युवती ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (सांगानेर सदर) अनिल कुमार कर रहे हैं। पुलिस ने बताया- दौसा की रहने वाली युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। कुछ समय पहले उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने उससे दोस्ती कर ली। आरोप है कि दबाव बनाकर मिलने के बहाने आरोपी ने उसे गोकुलपुरा सांगानेर सदर बुलाया। मिलने जाने पर बहला-फुसलाकर उसके साथ जबरदस्ती रेप किया।

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया

रेप के दौरान उसके अश्लील वीडियो भी बना लिए। इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। ब्लैकमेलिंग के टॉर्चर से परेशान होकर पीड़ित युवती ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने रेप और आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

जल संसाधन मंत्री ने हनुमानगढ़ में जल संरचनाओं के प्रगतिरत कार्यों का किया निरीक्षण—

जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत गुरुवार को हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर दौरे पर रहे। उन्होंने हनुमानगढ़ जिले के नहरी