Home » राजस्थान » दूदू के 68 हजार किसानों को 80 करोड़ मुआवजा:अतिवृष्टि से फसल नुकसान पर मिलेगी राहत राशि

दूदू के 68 हजार किसानों को 80 करोड़ मुआवजा:अतिवृष्टि से फसल नुकसान पर मिलेगी राहत राशि

दूदू विधानसभा क्षेत्र के 68,689 किसानों को अतिवृष्टि से हुए फसल नुकसान के लिए 80 करोड़ रुपए का मुआवजा मिलेगा। यह राहत राशि उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा के प्रयासों से फागी, मौजमाबाद और दूदू उपखंडों के किसानों के लिए स्वीकृत की गई है।

उपमुख्यमंत्री डॉ. बैरवा के ओएसडी भगवत सिंह राठौड़ ने बताया कि खरीफ की खड़ी फसलें बर्बाद होने के बाद डॉ. बैरवा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा से संपर्क किया था। इसके बाद क्षेत्र में विशेष गिरदावरी करवाकर नुकसान का आकलन किया गया। आपदा विभाग द्वारा यह मुआवजा राशि जल्द ही जारी की जाएगी।

स्वीकृत मुआवजा राशि के अनुसार, फागी उपखंड में 31,157 हेक्टेयर प्रभावित कृषि भूमि के 22,115 किसानों को 26 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। मौजमाबाद तहसील में 27,850 हेक्टेयर जमीन के 22,995 किसानों को 23 करोड़ रुपए का मुआवजा मिलेगा। दूदू क्षेत्र में 38,413 हेक्टेयर कृषि भूमि के 23,579 किसानों को 31 करोड़ रुपए की राहत राशि जारी की जाएगी।

किसानों ने इस आर्थिक राहत और त्वरित प्रशासनिक कार्रवाई के लिए उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा का आभार व्यक्त किया है। इस पहल से क्षेत्र के हजारों परिवारों को आर्थिक सहायता मिली है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय