Home » राजस्थान » अजमेर में नशा तस्कर गैंग का पर्दाफाश, 4 बदमाश पकड़े:आरोपियों में एक दिव्यांग भी,कूरियर पार्सल की आड़ में चला रहे थे धंधा

अजमेर में नशा तस्कर गैंग का पर्दाफाश, 4 बदमाश पकड़े:आरोपियों में एक दिव्यांग भी,कूरियर पार्सल की आड़ में चला रहे थे धंधा

जिला पुलिस की स्पेशल टीम की सूचना पर क्लॉक टावर थाना पुलिस ने कूरियर पार्सल की आड़ में चल रही नशीले पदार्थों की तस्करी का बड़ा रैकेट पकड़ा है। स्पेशल टीम की गोपनीय सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने केसरगंज स्थित ट्रैकॉन कूरियर कंपनी के जरिए मंगवाया गया करीब 20 किलो गांजा जब्त कर ईको कार में सवार होकर गांजे का पार्सल लेने आए चार लोगों को घेराबंदी कर दबोच लिया है।

पकड़े गए लोगों में सोमलपुर इलाके का एक पैर से दिव्यांग व्यक्ति भी शामिल है। जबकि अन्य आरोपियों में चंदवरदायी नगर निवासी महेंद्र सहित तीन लोग हैं। आरोपी दिव्यांगजन के खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी पहले भी कई बार कूरियर के जरिए मादक पदार्थ की खेप मंगवा चुके हैं।

यह खेप अलग-अलग नामों से दूसरे राज्यों से भेजी जा रही थी। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अजमेर में मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

20 किलो गांजा जब्त कर ईको कार में सवार होकर गांजे का पार्सल लेने आए चार लोगों को घेराबंदी कर दबोच लिया है।
20 किलो गांजा जब्त कर ईको कार में सवार होकर गांजे का पार्सल लेने आए चार लोगों को घेराबंदी कर दबोच लिया है।

ओडिशा से सस्ता मंगवाकर दिल्ली राजस्थान, हरियाणा तक सप्लाई

पूछताछ में सामने आया कि यह नेटवर्क ओडिशा से सस्ते दाम पर गांजा लाकर राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली तक सप्लाई कर रहा था। तस्कर हर बार फर्जी नाम और पते से पार्सल बुक करवाते थे ताकि पहचान न हो सके। एसपी वंदिता राणा ने बताया कि जिला स्पेशल टीम और क्लॉक टावर थाना पुलिस टीमों ने कार्रवाई कर गांजे की बड़ी खेप पकड़ी है। यह कूरियर पार्सल के जरिए अजमेर पहुंचा था।

जिले में कूरियर कंपनियों के रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। अब पिछले महीनों में बुक हुए संदिग्ध पार्सलों को खंगाला जा रहा है। एसपी ने कहा कि नशे के खिलाफ जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कूरियर कंपनियों को निर्देश दिए गए हैं कि संदिग्ध पार्सल की तुरंत सूचना पुलिस को दें। जल्द ही इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश कर शेष आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

5-स्टार होटल का 5.74-लाख का बिल चुकाए बिना भागा टूरिस्ट:उदयपुर के उदय विलास में परिवार समेत ठहरा था दिल्ली का युवक

उदयपुर के 5 स्टार होटल द ओबरॉय उदय वि​लास में एक टूरिस्ट 10 दिन ठहरने के बाद 5.74 लाख रुपए