Poola Jada
Home » राजस्थान » जयपुर में 7 साल के बच्चे से कुकर्म:नहाते समय पड़ोसी ने बाथरुम में पकड़ा, विरोध में लोगों ने कार्यस्थल पर घेरा

जयपुर में 7 साल के बच्चे से कुकर्म:नहाते समय पड़ोसी ने बाथरुम में पकड़ा, विरोध में लोगों ने कार्यस्थल पर घेरा

जयपुर में 7 साल के बच्चे से कुकर्म का मामला सामने आया है। पड़ोसी युवक ने नहाते समय नाबालिग को अकेला पाकर बाथरुम में पकड़ लिया। विरोध में उतरे लोगों ने मंगलवार रात आरोपी पड़ोसी को पकड़ने के लिए कार्यस्थल पर घेर लिया। महेश नगर थाना पुलिस ने समझाइश के बाद मामले को शांत करवाया। पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल करवाने के साथ ही आरोपी को डिटेन कर लिया है।

पुलिस ने बताया- महेश नगर के रहने वाले 7 साल के बच्चे के साथ गलत हरकत की शिकायत मिली। शिकायत के मुताबिक, सुबह करीब 8:30 बजे नाबालिग अपने घर के बाथरुम में नहा रहा था। नहाते समय पड़ोस में रहने वाला 30 साल के युवक भी बाथरुम में जबरन घुस गया। आरोप है कि बाथरुम में आरोपी युवक ने नाबालिग के साथ कुकर्म किया। जिसके बाद किसी को बताने पर उसको डराया-धमकाया। डरे-सहमे बच्चे ने देर शाम परिजनों को पड़ोसी युवक के बारे में बताते हुए आपबीती सुनाई। गुस्साए परिजनों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर महेश नगर स्थित उसके कार्यस्थल पर उसको पकड़ने के लिए घेर लिया।

भीड़ लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस नाबालिग के साथ हुई छेड़छाड़ को लेकर मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ की सूचना पर महेश नगर थाना पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले को समझ लोगों को शांत करवाने के लिए समझाइस की। पुलिस ने नाबालिग को जयपुरिया हॉस्पिटल में मेडिकल के लिए भिजवाया। भीड़ से समझाइश कर आरोपी युवक को उसके कार्यस्थल से डिटेन कर महेश नगर थाने ले आई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय