Home » राजस्थान » त्योद मार्ग पर कॉलेज भूमि से अतिक्रमण हटा:तहसील प्रशासन ने झोपड़े और टपरियां हटाईं, पुलिस बल तैनात

त्योद मार्ग पर कॉलेज भूमि से अतिक्रमण हटा:तहसील प्रशासन ने झोपड़े और टपरियां हटाईं, पुलिस बल तैनात

रूपनगढ़ तहसील प्रशासन ने मंगलवार सुबह त्योद मार्ग स्थित राजकीय महाविद्यालय को आवंटित भूमि से अतिक्रमण हटाया। खसरा नंबर 4232/4128 पर वर्षों से बनी टपरियां, झोपड़े और बाड़ेबंदी को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर जमीन को कब्जामुक्त कराया गया।

कॉलेज भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायतें लंबे समय से मिल रही थीं, जिनमें टपरियां, झोपड़े, बाड़ेबंदी और खंदक बनाना शामिल था। इन शिकायतों के बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई की।

राजस्व टीम मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की। किसी भी प्रकार की बाधा से बचने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। यह कार्रवाई पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

रूपनगढ़ हल्का पटवारी नरेंद्र प्रजापत ने बताया कि यह कार्रवाई उपखंड अधिकारी रामकुमार टाडा के निर्देश पर और तहसीलदार कीर्ति भारद्वाज के नेतृत्व में की गई। मौके पर भू-अभिलेख अधिकारी गंगाराम चौधरी और पटवारी महेंद्र सिंह राठौड़ सहित पुलिस टीम मौजूद थी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय