Home » राजस्थान » आदर्श नगर ज़ोन के वार्ड 93 में विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

आदर्श नगर ज़ोन के वार्ड 93 में विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

आदर्श नगर ज़ोन के वार्ड 93 में विश्व शौचालय दिवस के कार्यक्रम के तहत पिंक टॉयलेट पर विशेष गतिविधियां करवाई गईं,जिसमें महिलाओं को वहाँ उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी गई और स्वच्छता का महत्व समझाया गया। स्कूल के बच्चों को भी पिंक टॉयलेट का भ्रमण करवाया गया और “स्वच्छ शौचालय हमारी शान” विषय पर रंगोली बनवाई गई।

कार्यक्रम के दौरान पिंक रिबन बांधकर महिलाओं को यह संदेश दिया गया कि पिंक टॉयलेट महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सुविधा का प्रतीक है। महिलाओं को उनके लिए बनाए गए इस विशेष टॉयलेट की सभी सुविधाओं एवं सुरक्षा प्रावधानों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।इस कार्यक्रम में आदर्श नगर ज़ोन के उपायुक्त राजेन्द्र कुमार सहित सभी संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।साथ ही स्कूल की छात्राएँ और क्षेत्र की महिलाएँ भी बड़ी संख्या में शामिल हुईं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सतर्कता) महेन्द्र कुमार शर्मा के निर्देशन में जैतपुरा में बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई

जयपुर डिस्कॉम की सतर्कता शाखा ने गुरूवार को जैतपुरा क्षेत्र में 3 स्थानों पर विद्युत चोरी के मामले पकडे़। अतिरिक्त