Poola Jada
Home » राजस्थान » शादी का झांसा देकर युवती से रेप:अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने की दी धमकी

शादी का झांसा देकर युवती से रेप:अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने की दी धमकी

जोधपुर कमिश्नरेट के जिला पश्चिम के एक थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर रेप करने के दो मामले सामने आए हैं। एक मामले में आरोपी ने पीड़िता को वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी है।

पीड़िता ने कुड़ी भगतासनी थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि आरोपी ने उससे दोस्ती करके नजदीकियां बढ़ाई। इसके बाद शादी करने का झांसा देकर रेप किया। आरोपी ने वीडियो भी बना लिया। इसके बाद शादी करने से मना करने लगा। पीड़िता ने जब उसे शादी करने का वादा याद दिलाया तो आरोपी युवक ने धमकी दी कि वह उस पर ज्यादा दबाव डालेगी तो अश्लील वीडियो वायरल कर देगा।

वहीं कुड़ी भगतासनी थाने में ही एक दूसरे मामले में युवती ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट में युवती ने बताया कि युवक ने उससे दोस्ती करके शादी का वादा किया। इसके बाद उसे झांसी में लेकर रेप किया। पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय