Home » राजस्थान » शराब ठेका जलाने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:बोरुंदा पुलिस ने रणसीगांव में की कार्रवाई, बाजार में परेड कराई

शराब ठेका जलाने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:बोरुंदा पुलिस ने रणसीगांव में की कार्रवाई, बाजार में परेड कराई

बोरुंदा पुलिस ने रणसीगांव स्थित शराब ठेके में आग लगाने के मुख्य आरोपी अर्जुन सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी को बाजार में सार्वजनिक रूप से परेड कराकर माफी मंगवाई गई। यह घटना 30 अक्टूबर 2025 को हुई थी।

थानाधिकारी सुजानाराम विश्नोई ने बताया कि प्रार्थी कुंदन सिंह (24), जो रणसीगांव ठेके पर सेल्समैन है, ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि अर्जुन सिंह अपने साथियों के साथ ठेके पर आया और बिना पैसे दिए शराब की बोतल ले गया।

शराब पीने के बाद अर्जुन सिंह दोबारा अपने साथियों के साथ ठेके में अनाधिकृत रूप से घुसा और शराब से भरे कार्टन में आग लगा दी। इस घटना में बड़ी संख्या में शराब के कार्टन जलकर खाक हो गए।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज किया। आरोपी अर्जुन सिंह घटना के बाद बेंगलुरु भाग गया था। पुलिस ने उसके रिश्तेदारों और परिजनों पर दबाव बनाकर तथा खुफिया जानकारी के आधार पर उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

गिरफ्तार आरोपी अर्जुन सिंह (23), निवासी सम्बाड़िया, बिलाड़ा, को थानाधिकारी सुजानाराम के नेतृत्व में सदर बाजार बस स्टैंड पर घुमाते हुए (परेड कराते हुए) आमजन के सामने सार्वजनिक रूप से शराब ठेका जलाने के लिए माफी मंगवाई गई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सड़क सुरक्षा अभियान:सड़क हादसों का कहर… पिछले साल प्रदेश में 8,576 मौतें, इस साल सितंबर तक 8,787

प्रदेशभर में सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। छोटे-बड़े वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सीख