Home » राजस्थान » बिजली का बिल 0 करने का मौका,सोलर एक्सपो लगा:1 किलोवाट का फ्री सोलर लगवा सकते, किसान बताएंगे अपना अनुभव

बिजली का बिल 0 करने का मौका,सोलर एक्सपो लगा:1 किलोवाट का फ्री सोलर लगवा सकते, किसान बताएंगे अपना अनुभव

यदि आप भी अपने मकान का बिजली बिल जीरो करना चाहते हैं तो गांधी मैदान में चल रहा हरित भारत सोलर एक्सपो आपके लिए ही है। यहां सोलर की नामी कंपनियों की ओर से शहरवासियों के लिए तीन दिन के एक्सपो में एक ही छत के नीचे तमाम सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है।

सोलर एक्सपो में आज कुसुम किसानों का महासम्मेलन होगा। जोधपुर सहित संभाग वर्ग के किसान आज एक्सपो में हिस्सा लेकर सोलर से जुड़े अपने अनुभव बताएंगे। इसके अलावा यहां पर आने वाले आम शहरवासियों को 1.1 किलोवाट का सोलर पैनल भी मुफ्त लगवाने का मौका मिल सकेगा।

सोलर एक्सपो में बाड़मेर जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल भी शामिल हुए।
सोलर एक्सपो में बाड़मेर जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल भी शामिल हुए।

बता दें कि जोधपुर के गांधी मैदान में तीन दिवसीय सोलर एक्सपो की शुरुआत शुक्रवार 21 नवंबर से हुई। 23 नवंबर तक चलने वाले इस एक्सपो में देश की नामी सोलर कंपनियां हिस्सा ले रही है।

सोलर एक्सपो के संयोजक जितेंद्र गोयल ने बताया कि यदि आप भी अपने घर के बिजली का बिल जीरो करना चाहते हैं तो इस एक्सपो में आपके लिए एक्सपर्ट से लेकर सोलर कंपनियों के प्रतिनिधि तमाम तरह की जानकारी देंगे।

यहां पर एक ही छत के नीचे सोलर प्लेट से लेकर सोलर कनेक्शन लगवाने सहित विभिन्न सुविधाएं दी जा रही है। आम शहर वासियों के लिए यहां पर कई तरह की स्कीम भी चलाई जा रही है जिसमें हिस्सा लेकर लोग अपने घर के बिजली का बिल जीरो कर सकते हैं।

प्रदेश और केंद्र सरकार की योजना के तहत यहां आने वाले लोगों को कुसुम योजना से लेकर पीएम मुफ्त बिजली योजना, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ भी हाथों हाथ दिया जा रहा है।

एक्सपो का शहर विधायक अतुल भंसाली, घनश्याम ओझा ने शुभारंभ किया।
एक्सपो का शहर विधायक अतुल भंसाली, घनश्याम ओझा ने शुभारंभ किया।

आमतौर पर लोग सोलर कनेक्शन लेने के लिए इधर से उधर विभागों के चक्कर काटने नजर आते हैं, लेकिन यहां पर एक ही छत के नीचे सोलर कंपनियों से लेकर एक्सपर्ट शहर वासियों को गाइड करते हुए नजरआएंगे।

बता दें कि एक्सपी का शुक्रवार को शुभारंभ किया गया था। शुभारंभ समारोह के अवसर पर शहर विधायक अतुल भंसाली, लघु उद्योग भारती के घनश्याम ओझा, सोलर संगठन भारत के चेयरमैन अरविंद सिंधावा, जोधपुर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग लोहिया, कलर एन डिजाइन के निदेशक अमित परनामी और हरित भारत के संयोजक जितेंद्र गोयल, सोलर एक्सपर्ट ओंकार सिंह राजपुरोहित सहित कई लोग शामिल हुए।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय