Poola Jada
Home » राजस्थान » सीकर में लूट और जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार:2 दिन पहले ही किडनैप मामले में हुई थी उम्र कैद की सजा, अब प्रोडक्शन वारंट पर पकड़ा

सीकर में लूट और जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार:2 दिन पहले ही किडनैप मामले में हुई थी उम्र कैद की सजा, अब प्रोडक्शन वारंट पर पकड़ा

सीकर की गोकुलपुरा पुलिस ने 2 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक पर जानलेवा हमला करते हुए उससे 4500 रुपए लूट लिए थे। यह वही आरोपी है जिसे 2 दिन पहले सीकर की डीजे कोर्ट ने स्कूल संचालक के बेटे के किडनैप मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

गोकुलपुरा थाना SHO इंस्पेक्टर प्रीति बेनीवाल के अनुसार 19 सितंबर को विनोद कुमार निवासी अलखपुरा ने पुलिस थाने पर मुकदमा दर्ज करवाया की 18 सितंबर को वह अपने दोस्तों के साथ पिपराली रोड से कबीला कैफे पर आया था। जहां पर बैठे हुए आनंदपाल,सतपाल सहित अन्य लड़कों ने जानलेवा हमला किया और फिर उसकी जेब से 4500 रुपए लूट लिए।

घटना के बाद सभी आरोपी फरार चल रहे थे। इसी बीच गोकुलपुरा पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी को 3 साल पुराने स्कूल संचालक के बेटे के किडनैप केस में आजीवन कारावास की सजा हुई है। इस पर गोकुलपुरा पुलिस ने सीकर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर उसे गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि 2022 में आरोपी आनंदपाल ने अपने साथी योगेश और सुनील के साथ मिलकर स्कूल संचालक महावीर हुड्डा के बेटे गुन्नू का किडनैप किया था। इस मामले में दो दिन पहले ही कोर्ट ने तीनों आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सड़क सुरक्षा अभियान:सड़क हादसों का कहर… पिछले साल प्रदेश में 8,576 मौतें, इस साल सितंबर तक 8,787

प्रदेशभर में सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। छोटे-बड़े वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सीख