Home » राजस्थान » अजमेर में मदार में ट्रेन की चपेट में आया युवक:दोनों पैर कटे; बिहार का रहने वाला, लुधियाना में करता है काम

अजमेर में मदार में ट्रेन की चपेट में आया युवक:दोनों पैर कटे; बिहार का रहने वाला, लुधियाना में करता है काम

सुबह अजमेर के मदार रेलवे स्टेशन के पास एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। बिहार के गया जिले के महानपुर निवासी आरजू (27) हादसे में बुरी तरह घायल हो गया। उसने अपने दोनों पैर खो दिए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को तुरंत जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अलवर गेट थाने के एएसआई गणपतलाल के अनुसार, युवक मदार रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर था, तभी यह हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद, मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घायल आरजू को जवाहर लाल नेहरू अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। आरजू की हालत गंभीर बनी हुई है और वह अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है।

ट्रेन की चपेट में आया युवक।
ट्रेन की चपेट में आया युवक।

पुलिस को आरजू के पास से मिले दस्तावेजों से पता चला है कि वह लुधियाना में निजी काम करता है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय