Home » राजस्थान » अखड्ड तिराहे के पास रात 9 बजे की घटना:डिवाइडर तोड़ थार ने इको को मारी टक्कर, 2 की मौत

अखड्ड तिराहे के पास रात 9 बजे की घटना:डिवाइडर तोड़ थार ने इको को मारी टक्कर, 2 की मौत

भरतपुर मथुरा बाइपास गोलपुरा मोड के पास शनिवार रात करीब 9 बजे श्रद्धालुओं से भरी इको कार को अखड्ड तिराहे की तरफ से डिवाइडर तोड़कर आई थार गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में इको कार में सवार दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हुए। पुलिस के अनुसार, थार में चार लोग सवार थे। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि थार गाड़ी का चालक नशे की हालत में ओवर स्पीड में वाहन चला रहा था।

टक्कर इतनी भीषण थी कि इको गाड़ी पूरी नंबर आरजे-47 सीए 6331 तरह क्षतिग्रस्त हो गई और श्रद्धालु उसमें फंसे रह गए। घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने न केवल घायलों को बाहर निकालने में पुलिस की मदद की बल्कि गुस्साए लोगों ने थार चालक की पिटाई तक कर डाली। पुलिस ने थार में सवार चारों आरोपियों को डिटेन कर लिया है। घायलों को आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां डॉक्टरों ने बताया कि इको गाड़ी के ड्राइवर 25 वर्षीय नरेंद्र पुत्र मुरलीधर और एक महिला श्रद्धालु नीतू पत्नी शंकर शर्मा की मौत हो गई। जबकि 8 लोग घायल हैं। जिसमें से तीन गंभीर घायल हैं। एक को डॉक्टरों ने जयपुर रेफर कर दिया। सेवर थानाधिकारी सतीशचंद शर्मा ने बताया सभी घायलों को आरबीएम में भर्ती कराया गया है। जबकि थार गाड़ी संख्या एचआर-81 बी 1570 के चालक सहित अन्य को डिटेन कर पूछताछ जारी है। जमीन पर बैठे थार सवार लोग। इको कार में फंसे यात्रियों को निकालते लोग।

8 घायल, एक जयपुर रैफर

गंभीर घायल 33 वर्षीय अशोक पत्नी विष्णु ,निवासी जयपुर को जयपुर रेफर किया गया है। अन्य घायलों की पहचान नीतू पत्नी सुमित (24) निवासी टोंक, ललिता पत्नी बजरंग (41) निवासी जयपुर, रेखा पुत्री बजरंग (21) निवासी जयपुर, जीतू पुत्र घनश्याम (24) निवासी टोंक, केदार पुत्र घासीलाल (45) निवासी जयपुर,सीता पत्नी केदार (43) निवासी जयपुर और किशनी पत्नी फौजीराम (50) निवासी टोंक के रूप में हुई है। सभी का इलाज आरबीएम अस्पताल में इलाज जारी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय